Nationalist Bharat
शिक्षा

शिक्षक दिवस के अवसर पर ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में भव्य कार्यक्रम

पटना। आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ० एस० सिद्धार्थ (भा०प्र०से०), कुलसचिव सुधीर कुमार (बि०प्र० से०) एवं संकाय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात कुलसचिव महोदय ने अपने प्रेरणादायक भाषण से सभी को संबोधित किया।

 

इस मौके पर एल०एन०एम०आई० के विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को मनोरंजक और यादगार बनाया। इसके साथ ही शिक्षकों के साथ कई मजेदार खेल भी खेले गए, जिनमें सभी ने काफी उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम में एक विशेष नाटक प्रस्तुत किया गया, जो हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुई घटना पर आधारित था। इस नाटक ने सभी का दिल छू लिया और गहरी छाप छोड़ी। एल०एन०एम०आई० के छात्रों ने इस नाटक के माध्यम से न केवल डॉक्टरों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई बल्कि समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ भी अपना विरोध प्रकट किया।

 

इस अवसर पर एल०एन०एम०आई० के छात्रों ने डॉक्टरों और समाज के महिला वर्ग के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया जो लगातार समाज के विपरित वर्ग द्वारा उत्पीड़ित हो रहे हैं। इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया और छात्रों की सामाजिक संवेदनशीलता की सराहना की गई।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें उपस्थित सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण ने इस आयोजन की सफलता की सराहना की।

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

परमहंस जनता पुस्तकालय दहिया में नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग में नामांकन शुरू

Nationalist Bharat Bureau

महात्मा गांधी

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमे नहीं दायर किए जाएंगे, न ही सर्वेक्षण का आदेश दिया जाएगा,सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने प्राप्त की मैनजमेंट विषय में पीएचडी की उपाधि

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के नियम में बदलाव

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment