Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

पटना : दिसंबर का महीना लगभग खत्म होने वाला है। ऐसे में बिहार में अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। सोमवार को पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहा। सुबह के वक्त लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने के कारण सूबे में ठंड का विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि, वर्ष के अंत में व नए वर्ष के आरंभ में तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। मंगलवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव रहेगा। प्रदेश के उत्तर पूर्व भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार व दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगडिय़ा में सुबह के समय घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 28-29 दिसंबर को दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद व अरवल में हल्की वर्षा की संभावना है। अगले 48 घंटे के दौरान रात्रि के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद दो दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि के आसार हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर के पूसा में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने बिहार के दौरे पर आ सकते हैं

Nationalist Bharat Bureau

आशा कार्यकर्त्ताओं की 17 फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

रूकैया खातून ने इंटर आर्ट्स में प्रथम श्रेणी से पास करके नाम रौशन किया

राष्ट्रपति,राष्ट्रपत्नी प्रसंग

25 दिसंबर को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी लगाई

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी का बढ़ा हुआ किराया आज से लागू 

cradmin

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार — “रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को जनता देगी जवाब”

मध्यप्रदेश में ठंड की वजह से ईन शहरो में हुई लोगो की मौत

cradmin

Leave a Comment