Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 14 नक्सलियों का सफाया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर रेंज में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुकमा और बीजापुर जिलों में चलाए गए संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सलियों में कुख्यात नक्सली कमांडर मंगडु और कोन्टा एरिया कमेटी का एसीएम हितेश भी शामिल बताया जा रहा है। यह कार्रवाई दक्षिण बस्तर क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती इलाकों में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद डीआरजी (District Reserve Guard) की विशेष टीमों को अभियान पर भेजा गया था। बीजापुर जिले में शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई, जो कई घंटों तक रुक-रुक कर चलती रही। वहीं, सुकमा जिले के कोन्टा–किस्टाराम इलाके के जंगलों में सुबह करीब 8 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

तलाशी के दौरान अब तक 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें सुकमा से 12 और बीजापुर से 2 नक्सली शामिल हैं। मौके से सुरक्षाबलों ने AK-47, INSAS और SLR राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में वे माओवादी भी शामिल हैं, जो एएसपी आकाश राव की हत्या में शामिल थे। पूरे ऑपरेशन की कमान सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने खुद संभाली। सुरक्षा बलों का कहना है कि क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी संग अख्तरुल ईमान की मीटिंग,बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

इसी महीने जारी होगा 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का रिजल्ट

Nationalist Bharat Bureau

अपराधियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं उनकी कैबिनेट के कई मंत्री

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra: अबू आजमी-सलमान अजहरी की मुलाकात पर बवाल

Nationalist Bharat Bureau

Smart Meter Controversy: कांग्रेस पार्टी ने राज्यभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया

“जयचंद मुझे मरवाना चाहता है” — तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज बयान, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया-राहुल और खरगे रहे साथ

रबी बुआई में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

Governor Arif Mohammad Khan: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे पटना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment