Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रशांत किशोर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Patna:प्रशांत किशोर (पीके) की गिरफ्तारी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। सिविल कोर्ट ने उन्हें 25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत देने का फैसला किया था, लेकिन पीके ने बेल बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत देने की बात कही। कोर्ट ने निर्देश दिया कि पीके को 25 हजार रुपये के पीआर बॉन्ड के साथ जमानत मिल सकती है, जिसमें यह शर्त शामिल थी कि वे भविष्य में ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जो कानून का उल्लंघन करे।

प्रशांत किशोर के वकील शिवानंद गिरी ने कोर्ट में इस शर्त पर आपत्ति जताई। वकील का कहना है कि बेल बॉन्ड भरने का मतलब होगा कि पीके ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है। इससे उनके भविष्य में किसी भी आंदोलन या प्रदर्शन की क्षमता पर असर पड़ सकता है।

पीके ने जज से बिना शर्त जमानत की मांग की, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट का कहना था कि एक बार जो फैसला सुना दिया गया, वही अंतिम होगा। पीके ने भी बेल बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया।

प्रशांत किशोर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे बिना शर्त जमानत पर ही रिहा होना चाहते हैं। उन्होंने जेल जाने पर भी आमरण अनशन जारी रखने की बात कही है।

पीके पर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। वकील ने बताया कि जब तक पीके बेल बॉन्ड नहीं भरते, उन्हें जेल में रहना होगा। वकील लगातार उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे जमानत की शर्तें मान लें, लेकिन पीके अपने फैसले पर अडिग हैं।यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है।

कांग्रेस ने बिहार के सभी जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

जदयू ने बुलाई अल्पसंख्यक नेताओं की बड़ी बैठक, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

Nationalist Bharat Bureau

राजनाथ सिंह बोले: समाज में उभर रहे हैं नए प्रकार के अपराध, आतंकवाद और वैचारिक युद्ध — सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

पुष्पम प्रिया चौधरी ने की महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की मांग

Angipath Scheme: हरियाणा के CM मनोहर लाल का ऐलान, अग्निवीरों को हरियाणा सरकार में गारंटी के साथ मिलेगी नौकरी

संपत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक बढ़ाई गई: हरियाणा के मुख्यमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

युवा साहित्यकार निसार अहमद के उपन्यास”फिरंग का कैदी” का लोकार्पण

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

GUJRAT ASSEMBLY ELECTION 2022:गुजरात भाजपा का नारा जो उसे अभी तक दिला रहा है विजय

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment