Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बी पी मंडल ने पिछड़े,दलित एवं गरीब स्वर्ण के लिए आवाज उठाने का काम किया

पटना:बिहार प्रदेश कांग्रेस ओ0 बी0 सी0 विभाग द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम पटना में पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 बी0पी0 मंडल की जयंती मनायी गयी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ओ0बी0सी0 विभाग के अध्यक्ष श्री अनुराग चंदन ने किया। अखिल भारतीय कांग्रेस ओ0बी0सी0 विभाग के बिहार प्रभारी श्री अरूण यादव ने कहा कि स्व0 बी0 पी0 मंडल कांग्रेस पार्टी से 1952 मे विधायक बनकर कांग्रेस पार्टी का बिहार में पिछड़ो का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि 1962 में दोबारा कांग्रेस पार्टी से विधायक चुने जाने पर कांग्रेस पार्टी से 1967 में स्वास्थ्य मंत्री बने।

अखिल भारतीय कांग्रेस ओ0बी0सी0 विभाग के बिहार से सह प्रभारी श्री राज कुमार मौर्य ने कहा कि 1968 में स्व0 सतीश सिंह को बिहार का पहला पिछड़ा मुख्यमंत्री बनाने वाले स्व0 वी0पी0मंडल थे। उन्होंने पिछड़े दलित एवं गरीब स्वर्ण के लिए आवाज उठाने का काम किया। पटना महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री शशि रंजन ने कहा कि स्व0 वी0पी0मंडल के पिता स्व0 रास बिहारी लाल मंडल ने बिहार को अकेला सन् 1885 में कांग्रेस की स्थापना मुम्बई में हुई तो अकेला कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया। 1930 में जब स्व0 वी0पी0मंडल सातवे में पढ़ते थे तो अपने भाईयों को सहर्ष जेल जाते हुए देखा। उसी वक्त से वे खद्दर पहनने लगे और कांग्रेस से जुड़ गये।

कांग्रेस विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह ने कहा कि 1978 में स्व0 इंदिरा गांधी जी जब चिकमंगलूर से संसदीय उप चुनाव जीतकर संसद गयी थी तो मात्र दो धंटे के निर्वतमान सरकार द्वारा प्रस्ताव पारित कर स्व0 इंदिरा गांधी जी की सदन की सदस्यता समाप्त करने की कारवाई का कांग्रेस सदस्यों को छोड़ अन्य दलों के सदस्यों में एकमात्र स्व0 बी0पी0मंडल जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद सदस्य होते हुए भी इस निर्णय का कड़ा विरोध किया था।मंच संचालन निशांत करपटने ने किया।इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल, राज कुमार राजन, जय प्रकाश चैधरी, प्रवीण सिंह कुशवाहा, मंजीत आनन्द साहू, राजीव कुमार मेहता, जितेन्द्र सिंह, उदय चन्द्रवंशी, रवि गोल्डेन, खुशबू कुमारी, डा0 पंकज, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिहार:नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं उनकी कैबिनेट के कई मंत्री

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर में बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतीश सरकार बधाई की पात्र,केंद्र अपना फर्ज निभाए:इरशाद अली आजाद

Nationalist Bharat Bureau

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

रमजान के आखिरी हफ्ते और ईद के मद्देनजर 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण स्थगित करने या मुस्लिम शिक्षकों को छूट देने की अपील

वेतनभोगियों और पेंशनधारियों की हक़मारी पर छलका जदयू नेत्री का दर्द,उठाये कई सवाल

Nationalist Bharat Bureau

अग्निपथ योजना पर सरकार के समर्थन में उतरी लोक गायिका मालिनी अवस्थी,समर्थकों ने ही लगाई क्लास

Nationalist Bharat Bureau

अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक जमानत मिली

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM उम्मीदवार — कांग्रेस ने दिया समर्थन

ब्रिटेन के विदेश सचिव मंगलवार को चीन का करेंगे दौरा

अमित शाह ने उदयपुर, अमरावती हत्याकांड पर आतंकवाद रोधी एजेंसी प्रमुख से मुलाकात की

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment