Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR:अगले मुख्य सचिव के नाम पर आधा दर्जन नामों पर कयास

पटना : प्रदेश का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इस पर सत्ता के गलियारे में आधा दर्जन नामों पर कयास चल रहा। वर्तमान मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा इसी महीने की 31 तारीख को रिटायर होने वाले हैं। अगले वर्ष राज्य में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में सरकार चाहती है कि किसी  तेज-तर्रार अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया जाए, जो चुनाव के पहले उन कार्यों का निष्पादन तेजी से करा सके जो आम लोगों से सीधे-सीधे जुड़ी है।
चर्चा में 1989 से लेकर 1991 बैच के अधिकारी तक : अगले मुख्य सचिव के रूप में जिन अधिकारियों के नाम की चर्चा है, उनमें 1989 से लेकर 1991 बैच तक के अधिकारी का नाम है। वरीयता के लिहाज से देखें तो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा सबसे आगे हैं। वह 1989 बैच के अधिकारी हैं, लेकिन वह अगले साल अगस्त में ही रिटायर हो जाएंगे। अब जब 1990 बैच की बात होती है तो वर्तमान में विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद पहले नंबर पर हैं। पर उनके नाम के साथ संकट यह है कि वह अगले वर्ष जुलाई में ही रिटायर हो रहे। इसलिए चुनाव के ठीक पहले सरकार को फिर से एक नया नाम मुख्य सचिव के लिए तय करना होगा। वहीं चैतन्य प्रसाद के बाद 1990 बैच में दूसरा नाम केके पाठक का है। इसके बाद 1991 बैच में दो नाम बचते हैं। पहला नाम स्वास्थ्य, पथ निर्माण व आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत का है। वह जुलाई 2027 में रिटायर करेंगे। वहीं 1991 बैच के दूसरे अधिकारी का नाम शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. एस सिद्धार्थ का है। वह अगले वर्ष चुनाव के समय ही यानी 11 वें महीने में रिटायर कर रहे। वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी हैं। इन्हीं अधिकारियों के बीच से किसी एक को मुख्य सचिव की कुर्सी मिलनी है। अगर चैतन्य प्रसाद को मुख्य सचिव बनाया जाता है तो फिर सरकार को विकास आयुक्त के लिए भी एक नाम तय करना होगा।
ब्रजेश मेहरोत्रा के अवधि विस्तार की भी चर्चा : प्रशासनिक गलियारे में इस बात की भी चर्चा है कि वर्तमान मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को तीन से छह महीने का अवधि विस्तार मिल सकता है। पर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

अग्निशमन विभाग कर्मी चन्दन कुमार ने जागरूकता अभियान चलाया

Nationalist Bharat Bureau

25 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, बदले समीकरणों पर सबकी नजर

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन सरकार को नया वास-आवास कानून बनाना होगा:खेग्रामस

राजद ने बनाई प्रवक्ताओं की टीम,2 राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी

हमने सब के लिए काम किया है,हिन्दू हो या मुसलमान:नीतीश कुमार

पूर्णिया में हाई-लेवल पुलिस बैठक, अमित शाह की संभावित मौजूदगी से बढ़ी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

बीएमसी चुनाव: शुरुआती दो घंटों में 6.98 प्रतिशत वोटिंग

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों को मिला डॉ. के.के. शरण स्मृति सम्मान

Nationalist Bharat Bureau

‘प्रगति यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment