Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों को मिला डॉ. के.के. शरण स्मृति सम्मान

पटना: राजधानी के राजेंद्र पथ स्थित होटल सर्वोदय में रविवार को ‘पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एप्रोच फॉर लिविंग’ (पहल) द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार वरिष्ठ चिकित्सकों को ‘डॉ. के.के. शरण स्मृति चिकित्सक सम्मान’ से नवाजा गया। समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. शांति राय और विशिष्ट अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण शरण ने संयुक्त रूप से चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया। इस सम्मान से नवाजे गए चिकित्सकों में एम्स पटना के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार और डॉ. मनोज कुमार, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अमर कुमार सिंह और प्रसिद्ध स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. शारिका राय शामिल हैं।

समारोह में ‘पहल’ के चिकित्सा निदेशक डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने सम्मानित चिकित्सकों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. संजीव कुमार की जटिल हृदय शल्य चिकित्सा में अद्वितीय दक्षता और एम्स पटना के विकास में उनके नेतृत्व की सराहना की। डॉ. मनोज कुमार की अनुशासित कार्यशैली और रोगियों के प्रति समर्पण को आदर्श शिक्षक के रूप में पेश किया गया। वहीं, डॉ. अमर कुमार सिंह की सटीक नैदानिक समझ और आधुनिक इमेजिंग तकनीकों के माध्यम से रोगियों के उपचार में योगदान की प्रशंसा की गई। डॉ. शारिका राय को मातृत्व सुरक्षा और महिला स्वास्थ्य जागरूकता में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शंकरनाथ ने स्वर्गीय डॉ. के.के. शरण को श्रद्धांजलि दी और उन्हें समय के पाबंद एवं कुशल ईएनटी चिकित्सक के रूप में याद किया। ‘पहल’ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु रॉय ने संस्था की स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी। समारोह का समापन नंदिनी शरण के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें डॉ. आलोक अभिजीत, प्रो. नलिनी रंजन कुमार, डॉ. दीपिका तेजस्वी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

48 घंटे से लापता टेंट संचालक, परिजनों ने थाने का घेराव किया

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के आवेदन की तारीख बढ़ाई जाए:कुणाल सिकंद

Nationalist Bharat Bureau

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने की तैयारी

मोदी सरकार चीनी मंसूबों के आगे घुटने टेक चुकी है:कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

रक्तदान: जान लें कि रक्तदान से कैंसर का खतरा कम होता है, लेकिन फिर भी इसके कई फायदे हैं

cradmin

असंसदीय शब्दों के बाद अब संसद परिसर में धरने प्रदर्शन पर भी लगी रोक

उत्तर प्रदेश @2047”: जनता की राय से बदलेगा यूपी का भविष्य, अब तक मिले 42 लाख से अधिक सुझाव

मुहम्मद जिक्रुल्लाह ने 11 साल की उम्र में हिफ्जे कुरआन मुकम्मल किया

Nationalist Bharat Bureau

अशोक चौधरी पर आरोपों ने मचाया सियासी भूचाल, नीतीश पर स्पष्टीकरण का दबाव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment