Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

करें महा मतदान, रहें महा सावधान:अखिलेश

नई दिल्ली:महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाताओं के नाम एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने सोच समझकर वोट देने की अपील करते हुए लिखा कि प्रिय महाराष्ट्रवासियों और मतदाताओं, आज एक ख़ास दिन है, आज शाम तक सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बात कह चुके होंगे। सबके वादे, सबका वचन-पत्र, संकल्प-पत्र, मेनीफेस्टो या जाहिरनामा आपके सामने होगा लेकिन सबसे बड़ा वचन आपको उठाना है और वो है ‘महाराष्ट्र और महाराष्ट्रवासियों का हित’ देखकर चुनाव में वोट डालना और एक ऐसी सकारात्मक सरकार चुन कर लाना जिसका लक्ष्य महाराष्ट्र का विकास हो, ना कि महाराष्ट्र की क़ीमत पर किसी और का। जिन्होंने ‘महाराष्ट्र’ को अपनी साज़िशों भरी तोड़-फोड़ की नकारात्मक राजनीति और साम्प्रदायिक सियासी दाँवपेंचों में फँसाकर, पिछले दरवाज़े से महाराष्ट्र के नये प्रोजेक्ट दूसरे राज्यों में ले जाने का काम किया, अब वो बुरी तरह हारेंगे। जागरूक जनता और संयुक्त विपक्ष की सकारात्मक रणनीति और परस्पर समायोजन से भाजपा की नकारात्मक राजनीति हारेगी।इंडिया गठबंधन-महा विकास आघाडी की जीत महाराष्ट्र के ऐतिहासिक सामाजिक सौहार्द को पुनर्स्थापित करेगी व महाराष्ट्र को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से पुनः सशक्त करेगी।

 

महाराष्ट्र के लोग 20 नवंबर को भारी संख्या में वोट डालकर, महाराष्ट्र के मान-सम्मान, भाईचारे, रोज़ी-रोटी, रोज़गार, व्यापार और कारोबार के दुश्मनों को हराएंगे। दागी और दगा देने वाले भाजपा के संगी-साथियों को भी करारी शिकस्त मिलेगी। जिस भाजपाई महा-भ्रष्टाचार ने महापुरुषों की मूर्तियों तक को नहीं छोड़ा, उनके दिन अब पूरे हुए। बच्चियों के मान को भंग करनेवालों को राजनीतिक प्रश्रय देनेवाले हारेंगे। महाराष्ट्र की जागरूक और तरक़्क़ी पसंद जनता की संयुक्त शक्ति भाजपाई धोखेबाज़ी और खोखेबाज़ी दोनों को हरा देगी और साथ ही भाजपा और उनके संगी-साथियों के लिए महाराष्ट्र के दरवाज़े हमेशा के लिए बंद कर देगी। अब इंडिया गठबंधन की सकारात्मक, संयुक्त और संगठित राजनीतिक रणनीति से भाजपा के नेतृत्ववाली ‘महायुती’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा।

 

महाराष्ट्र के दुश्मनों को हराने के लिए और महाराष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हमारी महाराष्ट्र के सभी समझदार मतदाताओं से अपील है कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए मतदान ज़रूर करें। और आख़िर में एक अपील और : करें महा मतदान, रहें महा सावधान!आपका अखिलेश

दरभंगा: रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी:मृतक नागेश्वर राय के परिवार से मिला जन अधिकार पार्टी का प्रतिनिधि मंडल,परिवार को दी सांत्वना

Nationalist Bharat Bureau

कर्नाटक में उठी मुस्लिम उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रवार को देश के नाम वीडियो संदेश

डॉ अशोक गगन कॉलेज में कांग्रेस पार्टी द्धारा आयोजित “शिक्षा न्याय संवाद” में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी

तेजस्वी यादव के बंगले पर पहुंची पुलिस,चेतन आनंद क्या पाला बदलेंगे

Nationalist Bharat Bureau

ए. एन. सिन्हा रिसर्च इंस्टीट्यूट के दो भवनों को तोड़ने के सरकार के निर्णय के विरोध में विधायक संदीप सौरव का विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

‘आजाद’ हुआ सीरिया

Nationalist Bharat Bureau

RSS शताब्दी पर मोहन भागवत का बड़ा बयान ‘संघ बदल नहीं रहा, विकसित हो रहा है’

Nationalist Bharat Bureau

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment