Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

रेहान वाड्रा ने की सगाई अवीवा बनेंगी प्रियंका गांधी की बहू

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर है कि रेहान वाड्रा ने दिल्ली की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। दोनों परिवारों के बीच सगाई का कार्यक्रम हाल ही में संपन्न हुआ, जिसे पूरी तरह निजी रखा गया। इस मौके पर परिवार के चुनिंदा सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि रेहान और अवीवा एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं। बेग खानदान की गांधी-वाड्रा परिवार से लंबे समय से पारिवारिक मित्रता रही है। कहा जाता है कि बेग परिवार का संबंध इंदिरा गांधी के दौर से ही गांधी परिवार के साथ रहा है, जिससे दोनों परिवारों के रिश्ते और भी मजबूत माने जाते हैं।

रेहान वाड्रा पेशे से विजुअल आर्टिस्ट हैं और देश-विदेश के कई शहरों में अपनी आर्ट एग्जीबिशन लगा चुके हैं। उन्होंने देहरादून से स्कूली शिक्षा पूरी की और इसके बाद लंदन से उच्च शिक्षा हासिल की। वहीं, अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। अवीवा पेशे से फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं और नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

प्रणय रॉय और राधिका रॉय का इस्तीफ़ा,अडानी का हुआ NDTV

Nationalist Bharat Bureau

लखीसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

अब कुछ ऐसा करो की सांस लेना भी महंगाई की श्रेणि मे आ जाए

Nationalist Bharat Bureau

अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में लगेंगे 500 तिरंगे, बनाई गई तिरंगा सम्मान समिति

Alt News को-फाउंडर Mohammad Zubair गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट

मैथिली ठाकुर ने मैथिली में ली शपथ

Nationalist Bharat Bureau

PM पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर नीतीश ने कहा,इसमें क्या बुराई है

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, हाकिमों में खलबली,कई पर गिर सकती है गाज

मुंगेर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की बेअदबी, झंडोत्तोलन में भारी लापरवाही

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस की समीक्षा बैठक से गायब 15 जिलाध्यक्ष, नोटिस जारी

Leave a Comment