Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर बोले पीएम मोदी, कहा– शांति का रास्ता सिर्फ कूटनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर गहरी चिंता जताई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के ताजा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मनी खत्म करने और स्थायी शांति हासिल करने का सबसे प्रभावी तरीका राजनयिक प्रयास ही हैं। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि रूसी राष्ट्रपति के आवास पर कथित हमले की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में चल रही कूटनीतिक कोशिशों को कमजोर करने वाले किसी भी कदम से बचा जाना चाहिए। पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत हमेशा संवाद और शांति के पक्ष में रहा है और आगे भी इसी रास्ते का समर्थन करता रहेगा।

गौरतलब है कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दावा किया है कि यूक्रेन ने पुतिन के आवास को निशाना बनाकर 91 ड्रोन से हमला किया, जिसे रूसी एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। हालांकि यूक्रेन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठ बताया है। इस घटनाक्रम के बाद रूस ने शांति वार्ता को लेकर अपनी स्थिति की समीक्षा करने की चेतावनी दी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ गया है।

भोपाल में दो एसयूवी भिड़ीं, चार की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने किसानों के लिए राहत पैकेज लागू किया

Nationalist Bharat Bureau

संविधान अपनाए जानेे की 75 वीं वर्षगांठ पर माले का संविधान बचाओ मार्च

Nationalist Bharat Bureau

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

Nationalist Bharat Bureau

भारत दुनिया को देगा खाना अगर…

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का कहर

Nationalist Bharat Bureau

तमिलनाडु में 11वीं के छात्रों के हमले से 12वीं के छात्र की मौत

Nationalist Bharat Bureau

WHATS APP: अब एक ही नंबर से चार मोबाइल पर चला सकते हैं व्हाट्सएप,मार्क जुकरबर्ग ने दिया अपडेट

Nationalist Bharat Bureau

CBSE Board 12th Result 2023 OUT: घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, 87.33% हुए पास, लडकियों ने मारी बाजी,यहां करें चेक

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जनसुराज की दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी का नाम गायब, राजनीतिक साजिश का आरोप

Leave a Comment