Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर बिहार को एक और मेमो ट्रेन का तोहफा,पटना का सफर होगा आसान

पटना:मुजफ्फरपुर, सीतमाढ़ी के रास्ते दरभंगा से पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच मेमू ट्रेन का परिचालन होगा। इसे लेकर रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम ने आदेश जारी किया है। ट्रेन की समय सारिणी भी जारी की है। सिर्फ परिचालन तिथि की घोषणा बाकी है।आठ कोच की इस मेमू ट्रेन का परिचालन दैनिक ट्रेनों की तर्ज पर होगा। यह दरभंगा से खुलकर कमतौल, जनकरपुर रोड, सीतामढ़ी, रुन्नी सैदपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, दीघा ब्रिज हॉल्ट रुकते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।

 

 

यह दरभंगा से अगले सुबह तीन बजे खुलेगी, जो सीतामढ़ी सुबह सवा चार बजे और मुजफ्फरपुर पौने छह बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुबह आठ बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी। वहीं पाटलिपुत्र से शाम साढ़े सात बजे खुलेगी, जो मुजफ्फरपुर रात नौ बजकर 25 मिनट, सीतामढ़ी रात 11.10 बजे और दरभंगा देर रात 12.55 बजे पहुंचेगी।इस ट्रेन के परिचालन पर खुशी जताते हुए जनकपुर रोड निवासी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इससे सीतामढ़ी से दीघा घाट, पटना लगभग सवा तीन घंटे में पहुंच सकेंगे।

 

 

बताते चलें कि इसके लिए सीतामढ़ी के पुपरी निवासी डॉ. अमित शुरू से रेलवे बोर्ड और रेल के अन्य कार्यालय, अधिकारियों से पत्राचार कर रहे थे और सम्पर्क में रहें।डॉक्टर अमित कुमार जनकपुर रोड, सीतामढी होकर दरभंगा से पाटलिपुत्र के बीच तीसरी ट्रेन चलवाने में सफल हुए है। इन्होंने 2020 में इस रूट में पहली बार  ट्रेन चलवाने में कामयाब हुए जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था. फिर 2021 में  मेमू पैसेंजर ट्रेन चलने से प्रतिदिन दरभंगा से पाटलिपुत्र के बीच सीतामढ़ी होते हुए जाने में लोगों को सुविधा हो रही है।

 

 

डॉ अमित अब 2024 में इसी रूट पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे बोर्ड के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री देवेंद्र जी से विनम्र अनुरोध एवं विनय करके चलवाने में सफल हुए हैं । इस ट्रेन से सीतामढ़ी से दीघा घाट पटना लगभग सवा तीन घंटे में पहुंचा देगी. वहां से एम्स, पीएमसीएच, हाईकोर्ट,सचिवालय, पटना जंक्शन, गांधी मैदान, बेली रोड मात्र 15 मिनट में ऑटो से पहुंच सकते हैं।

यूपी में कैबिनेट विस्तार की आहट, तीसरे डिप्टी सीएम की अटकलें तेज

Nationalist Bharat Bureau

DELHI-NCR सहित उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के झटके, देर रात घरों से बाहर निकले लोग

TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,सरकार पर भड़के आप प्रवक्ता प्रांजल सिंह,कहा:जनता की नहीं, पुलिसिया दमन की सरकार

Nationalist Bharat Bureau

अगर आप सुबह उठते ही कॉफी पीना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं, यह सेहत से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है

Nationalist Bharat Bureau

भारत-रूस सहयोग नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी ने किया छात्रों-खिलाड़ियों के आदान-प्रदान का ऐलान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब बैंक की गलती से ज्यादा आई पेंशन पर नहीं होगी रिकवरी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

नहीं रहेगा गाँधी मैदान का सरकारी बस स्टैंड,बनेगा शानदार होटल

Nationalist Bharat Bureau

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध रुप से बड़े पैमाने पर हो रही परिसीमन के साथ छेड़ छाड़:आप

बिहार बनेगा देश का टूरिज्म कैपिटल,सीएम नीतीश ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment