Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार: सीएम योगी

UP Vidhanmandal winter session CM Yogi Adityanath addressing media

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन सदन में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत सपा विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी। इसी दिन उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में विपक्ष से रचनात्मक चर्चा की अपील की गई है और सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

वहीं, शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के आसार भी नजर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल कोडीन कफ सिरप कांड और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार को घेर सकते हैं। सपा विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कफ सिरप मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और इसे हजारों करोड़ रुपये का घोटाला बताया।

रालोसपा के संस्थापकों में शामिल रहे विनय कुशवाहा ने थामा लालटेन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

kolkata airport fire:कोलकाता एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट 3 C पर आग लगी

नहीं रहे धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव,मेदांता में ली अंतिम साँस

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये भेजे गए

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन में फूट? कांग्रेस ने तेजस्वी पर फोड़ा हार का ठीकरा

Nationalist Bharat Bureau

राजस्व विभाग सख्त, VLE की बैठकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Politics: ‘कांग्रेस-NCP के घोषित CM प्रत्याशी का समर्थन करेगी शिवसेना’, उद्धव ठाकरे का एलान

छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: राणा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment