Nationalist Bharat
शिक्षा

DIET और अन्य संस्थानों में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण को तत्काल स्थगित किया जाए:शिक्षक संघ

पटना: बिहार में जारी भीषण शीतलहर और घने कोहरे के बीच शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा मुद्दा उठा है। बीपीएससी अध्यापक संघ (बिहार) की प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के निदेशक को एक पत्र लिखकर मांग की है कि दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में विभिन्न DIET, PTEC तथा अन्य शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में चल रहे पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तत्काल स्थगित किया जाए।पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे व शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके बावजूद प्रशिक्षण जारी होने से शिक्षकों को गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में दावा किया गया है कि ठंड के प्रकोप और हृदयघात से इस महीने कई प्रशिक्षु शिक्षकों की मौत हो चुकी है।बबीता चौरसिया ने पत्र में उल्लेख किया कि बिहार सरकार की अवकाश तालिका के अनुसार 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पहले से ही छुट्टी निर्धारित है, फिर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने ठंड को देखते हुए शिक्षकों की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण स्थगित करने की अपील की है।

 

गौरतलब है कि बिहार में इन दिनों भीषण ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है और कई जगहों पर रेड अलर्ट भी है, खासकर घने कोहरे को लेकर। पटना सहित कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है और कुछ जगहों पर छुट्टी घोषित की गई है ताकि बच्चों व शिक्षकों को ठंड से बचाया जा सके।

 

शिक्षक संघ की इस मांग से शिक्षक समुदाय में चर्चा तेज हो गई है। कई शिक्षकों का कहना है कि आवासीय प्रशिक्षण में दूर-दराज से आने वाले शिक्षकों को ठंड में यात्रा और रहने में भारी परेशानी हो रही है। अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस पत्र पर क्या कार्रवाई करता है।

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

BEST WAY TO BE HAPPY:ख़ुश रहने के कुछ तऱीके जो आज ही आज़माएँ

गरीबों,वंचितों,शोषितों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं मुस्लिम युवा:आदिल अब्बास एडवोकेट

Nationalist Bharat Bureau

औषधि से कम नहीं है मूली,बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए रोजाना खाएं

योगी सरकार ने 23 लाख छात्रों के लिए खोला खजाना, 7 दिन में मिलेगा यूनिफॉर्म और स्वेटर का पैसा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित विज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

सरस मेला:महज चार दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा 3 करोड़ पार

Nationalist Bharat Bureau

UPSC सिविल सेवा परीक्षा: शून्य से तैयारी कैसे शुरू करें?

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

Leave a Comment