Nationalist Bharat
खेल समाचारब्रेकिंग न्यूज़

कोहली का दमदार शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बढ़ाया

Virat Kohli celebrating his 52nd ODI century during India vs South Africa match in Ranchi.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया। कोहली शुरू से ही लय में दिखे और उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। इस समय भारत का स्कोर 220 के पार पहुंच चुका है और क्रीज पर केएल राहुल मौजूद हैं।

मैच की शुरुआत में भारत को तगड़ा झटका रोहित शर्मा के बाद ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। पहले रोहित शर्मा 51 गेंदों पर 57 रन बनाकर मार्को यानसेन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ आठ रन बनाकर बार्टमैन की गेंद पर कैच दे बैठे। कोहली ने दबाव के बीच तेजी से रन बनाए और 48 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

तीसरा झटका भारत को वाशिंगटन सुंदर के रूप में लगा, जो 19 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद केएल राहुल क्रीज पर आए और कोहली का साथ संभाला। भारत का रनरेट लगातार बढ़ रहा है और टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। टीम इंडिया की नजरें इस मैच में बढ़त हासिल कर सीरीज में 1-0 से आगे होने पर हैं।

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बोलीं, बिहार से खून का रिश्ता

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के कैमूर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी

Nationalist Bharat Bureau

गोपालगंज में शराब तस्करों पर प्रशासन की कड़ी नजर, 25 चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे जांच अभियान जारी

Nationalist Bharat Bureau

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब बैंक की गलती से ज्यादा आई पेंशन पर नहीं होगी रिकवरी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मुर्मु ने रामाराव के सम्मान में जारी किया सिक्का

तमिलनाडु में 11वीं के छात्रों के हमले से 12वीं के छात्र की मौत

Nationalist Bharat Bureau

साइंस और टेक्नालाजी के साथ आध्यात्मिकता को भी जोड़ने से जीवन होगा आसान – राष्ट्रपति

पप्पू यादव की बड़ी मांग — “अनंत सिंह को मिले फांसी की सजा”, दुलारचंद हत्याकांड पर बोले- अब देर नहीं होनी चाहिए

बेलसंड विधानसभा के चार पंचायतों में फसल क्षति, विधायक ने कृषि मंत्री से माँगा 15 दिन का अतिरिक्त समय

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, ऋषभ पंत की वापसी

Leave a Comment