Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गांव में शहीद मथुरा साह की अंतिम विदाई

गांव में शहीद जवान मथुरा साह की अंतिम यात्रा के दौरान जनता और सेना के अधिकारियों की मौजूदगी

नौहटा प्रखंड के तिवरा गांव में आज गम और गर्व का अनोखा संगम देखने को मिला, जब मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद मथुरा साह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। गांव की गलियों में सन्नाटा था, लेकिन हर चेहरे पर देशभक्ति और आंसुओं का सैलाब साफ दिख रहा था। ग्रामीणों से लेकर युवाओं तक हर कोई अपने वीर बेटे को अंतिम बार देखने के लिए उमड़ पड़ा।

जसलमेर में ड्यूटी के दौरान नाइट्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट में शहीद हुए मथुरा साह को श्रद्धांजलि देने के लिए सांसद मनोज कुमार और चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम भी पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और कहा कि राष्ट्र हमेशा इस वीर सपूत का ऋणी रहेगा। मौके पर डेहरी SDM, ASP समेत सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल अजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। राज्य सरकार ने शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।

सान नदी तट पर सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान पूरा क्षेत्र “वीर शहीद मथुरा साह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। उनकी शहादत न केवल गांव, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर जीवित रहेगी।

शेयर बाजार सेंसेक्स में 8% से ज्यादा तेजी

Nationalist Bharat Bureau

ऐपवा की उच्चस्तरीय जांच टीम ने बेगूसराय का किया दौरा, फरार बलात्कारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना जारी, कांग्रेस और लेफ्ट का राजभवन मार्च

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर:BPSC छात्रों को गए थे ‘रामायण’ सुनाने, शुरू हो गया ‘महाभारत’

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो संकट जारी: सोमवार को 350+ फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

पूर्णियाँ के नियाज अहमद एवं सुदीप राय बनें आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक, पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों सूची की जारी।

पप्पू यादव की जमानत पर आज फैसला

लोजपा नेता नासिर अहमद उर्फ लाल ने किया एनडीए सरकार में मुसलमानों को वाजिब हक़ मिलने का दावा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव !

अमित शाह ने लॉन्च किया देश का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment