Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश सरकार ने CBI को ट्रांसफऱ किया हाईप्रोफाइल NEET UG पेपर लीक केस

पटनाःएकमहत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार सरकार ने NEET UG पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंप दी है. अब तक यह केस EOU देख रही थी. गृह मंत्रालय ने नीट पेपर लीक केस की जांच करने को लेकर सीबीआई को अधिकार दे दिया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. इधर, दिल्ली सीबीआई की दो सदस्यीय टीम भी पटना पहुंची है।

बिहार सरकार के गृह विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि राजधानी के शाष्त्रीनगर थाने में 5 जून 2024 को दर्ज केस संख्या- 558 को सीबीआई को सुपूर्द किया जाता है. अधिसूचना में कहा गया है कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में धारा 407, 408,409 और 120 बी के तहत केस दर्ज की गई थी. अब इस केस की जांच व अन्य कार्रवाई के लिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना के सदस्यों को समूचे बिहार में अपनी शक्ति के प्रयोग की हम सहमति देते हैं.

गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार की तरफ से यह अधिसूचना जारी की गई है. इस तरह से नीट परीक्षा पेपर लीक केस की जांच का संपूर्ण जिम्मा अब सीबीआई के पास हो गया है. बिहार सरकार ने डीजीपी को कहा है कि इस केस सं जुड़े तमाम कागजात सीबीआई को सौंप दें.

बताते चलें कि CBI जांच शुरू करने से पहले नीट यूजी पेपर लीक मामले में बिहार की EOU ने जांच की और जानकारी साझा की. EOU ने कहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से पेपर के स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और हैंडओवर के बारे में दिए गए डिटेल से पता चलता है कि इस सिस्टम में खामियां हैं. जांच में संजीव मुखिया गिरोह की संलिप्तता का पता चला है. मुखिया नालंदा का निवासी है. जांच से यह भी पता चलता है कि लीक हुए पेपर को हल करके आरोपी बलदेव उर्फ चिंटू को भेजा गया था, जिसने फिर उसे प्रिंट करके लर्न बॉयज प्ले स्कूल में छात्रों को दिया. चिंटू संजीव मुखिया के गिरोह का सदस्य है. पेपर कोड का मिलान झारखंड के हजारीबाग स्थित एक केंद्र से किया गया है.

बिहार में एक और पेपर लीक! CHO की परीक्षा रद्द, हिरासत में 37 लोगों से पूछताछ

Nationalist Bharat Bureau

उचित प्रतिनिधित्व ना मिलने के बावजूद कांग्रेस की अल्पसंख्यक महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जिताने का उठाया बीड़ा

Bihar Cabinet Meeting:कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

राबिया सैफी को इंसाफ दिलाने के लिए पटना की सड़कों पर उतरीं ऐपवा और दूसरी महिला संगठन की कार्यकर्ता

Nationalist Bharat Bureau

NEET PG स्थगित होना नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण:राहुल

बोधगया में भूमि सुधार जन संवाद, जमीन से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान करेंगे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा

3 जनवरी: भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन

Nationalist Bharat Bureau

रूस की कलमीक स्टेट यूनिवर्सिटी और नालंदा विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग को मिलेगा नया आयाम

Nationalist Bharat Bureau

PMCH की GNM नर्सों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA, AISA,RYA का मार्च,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन

Leave a Comment