Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 217 नए ROB-RUB बनाने को मिली मंजूरी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में रेलवे ओवरब्रिज और अंडर ब्रिज निर्माण की योजना, सड़क और रेल यातायात का दृश्य

बिहार में सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रेलवे फाटकों की समस्या से निजात दिलाने के लिए 217 नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) बनाए जाएंगे। पथ निर्माण विभाग के अधीन आने वाली सड़कों पर यह निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसे रेलवे मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

इससे पहले मई 2019 में राज्य सरकार और रेलवे मंत्रालय के बीच हुए समझौते के तहत 44 आरओबी बनाने का निर्णय लिया गया था। इनमें से अधिकतर परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कई पर काम भी शुरू हो गया है। अब नए फैसले के तहत 217 अतिरिक्त आरओबी-आरयूबी बनाए जाएंगे, जिनकी पूरी लागत केंद्र सरकार वहन करेगी, जिससे बिहार सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।

मंझौलिया-बेतिया, सुगौली-मंझौलिया, दरभंगा-लहेरियासराय, बरौनी-तेघड़ा, समस्तीपुर-कर्पूरी ग्राम, खगड़िया-उमेशनगर, छपरा कचहरी-मढ़ौरा, सीवान यार्ड, कटिहार-दलन सहित कई प्रमुख स्थानों पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन पुलों के बनने से जाम की समस्या कम होगी और सड़क व रेल यातायात दोनों अधिक सुरक्षित और सुगम बनेंगे।

पंकज चौधरी होंगे यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, आज दोपहर आधिकारिक ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

जुड़ेगा भारत जितेगा इंडिया नारा नहीं भविष्य की आकाशवाणी है: डा0 अखिलेश

Nationalist Bharat Bureau

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश के हालात पर दी जानकारी

मिजोरम में रेलवे ओवर ब्रिज ढहने से 17 लोगों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

अब इन अभिनेताओं की आयी शामत, फ़िल्म के बहिष्कार की अपील

पूर्णिया में द प्लुरल्स पार्टी का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक, पुष्पम प्रिया चौधरी का भव्य स्वागत,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी ने दी बधाई

PMCH की GNM नर्सों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA, AISA,RYA का मार्च,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन

तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को बताया ‘मूर्ति’, बीजेपी का पलटवार, कहा: ये आदिवासी विरोधी

दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी खराबी से 100+ उड़ानें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Leave a Comment