Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज़

इंडिगो संकट जारी: सोमवार को 350+ फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

Passengers stranded at Indian airports due to IndiGo operational crisis and massive flight cancellations.

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का परिचालन संकट सोमवार को भी गहराता दिखा, जब दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर 350 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील की है। विभिन्न एयरपोर्ट्स पर सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई और कई टर्मिनलों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

इंडिगो पर नए एफडीटीएल नियमों की तैयारी में चूक का आरोप लगने के बाद डीजीसीए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एयरलाइन ने नोटिस के जवाब के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। इस बीच सरकार द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति यह जांच कर रही है कि क्या एयरलाइन ने नियमों के लागू होने से पहले पर्याप्त तैयारी नहीं की और क्या अक्टूबर तक देरी जानबूझकर की गई। बीते एक सप्ताह में इंडिगो की करीब 4,000 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे देश का हवाई यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।

सरकार के सख्त निर्देश के बाद इंडिगो ने रविवार शाम तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया और 3,000 से अधिक बैगेज भी यात्रियों तक पहुंचाए। संकट के बीच हैदराबाद एयरपोर्ट पर तीन उड़ानों को ईमेल के ज़रिए बम धमकी मिली, हालांकि सभी विमान सुरक्षित उतरे और जांच के दौरान पूरे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध एक माह और बढ़ाया

Nationalist Bharat Bureau

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन का नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा

कटिहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 वर्षीय बच्ची को लगी गोली

Nationalist Bharat Bureau

विभिन्न राज्यों से आये हज़ारों स्कीम वर्कर्स का संसद के समक्ष प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा में सटोगे तो आरक्षण से कटोगे:राजद

अमीर ए शरीअत सैयद मोहम्मद वली रहमानी सुपुर्द ए ख़ाक, नमाज़ जनाज़ा में हज़ारों लोगों की शिरकत

बिहार को मिले 4 महिला और 1 पुरुष सहित पांच IPS

Nationalist Bharat Bureau

टि्वटर कैंपेन के जरिए सहायक उर्दू अनुवादक के अभ्यर्थियों ने ज़ाहिर किया अपना दर्द

PM पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर नीतीश ने कहा,इसमें क्या बुराई है

Nationalist Bharat Bureau

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

Leave a Comment