Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है कि…” : महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं की गिरफ़्तारी पर बोले शरद पवार

NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह से मिलूंगा, ताकि भविष्य में किसी को भी इस तरह के हालात से नहीं गुज़रना पड़े…”

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के नेताओं के नाम गिनाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि NCP के अनिल देशमुख, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत और अन्य नेताओं की गिरफ़्तारी इस बात का ‘सर्वश्रेष्ठ उदाहरण’ हैं कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी केंद्रीय एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ कैसे किया जा सकता है.
उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह से मिलूंगा, ताकि भविष्य में किसी को भी इस तरह के हालात से नहीं गुज़रना पड़े…”
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की पिछली शिवसेना-कांग्रेस-NCP सरकार में मंत्री रहे अनिल देशमुख बुधवार को ही रिहा हुए हैं. भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी अनिल देशमुख को एक साल बाद ज़मानत मिल पाई है. जेल से रिहाई के बाद घर पहुंचने से पहले 72-वर्षीय अनिल देशमुख खुली छत वाली जीप में सवार होकर सिद्धिविनायक मंदिर गए थे, और उस वक्त शरद पवार की पुत्री तथा पार्टी सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ मौजूद थीं.
इसी साल, ED द्वारा दर्ज किए गए मनी लॉन्डरिंग के एक केस के सिलसिले में शिवसेना के सांसद संजय राउत को भी तीन माह से ज़्यादा वक्त जेल में बिताना पड़ा था, और उन्हें भी नवंबर में ज़मानत मिलने के बाद रिहा किया गया था. अदालत ने संजय राउत को ‘गैरकानूनी’ तरीके से गिरफ़्तार करने के लिए ED को फटकारा भी था.
अनिल देशमुख पर जबरन वसूली का आरोप था, जबकि संजय राउत का नाम हाउसिंग स्कीम से जुड़े कथित घोटाले से जुड़ा है. दोनों नेता कह चुके हैं कि यह केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा की गई राजनैतिक बदले की कार्रवाई है.
महाराष्ट्र से लेकर झारखंड, और दिल्ली तक, बहुत-से राज्यों में विपक्ष के नेता ED और CBI जैसी ‘केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग’ का आरोप BJP पर लगाती रही हैं.

पप्पू यादव को इनकम टैक्स नोटिस: बाढ़ पीड़ितों की मदद पर उठे सवाल, समर्थकों ने बताया “मानवता पर प्रहार”

बारामती विमान हादसा: VSR एविएशन फिर सवालों में

बिहार बोर्ड मैट्रिक का आज जारी होगा रिजल्ट

’80 फीसदी MLA पायलट के साथ, गिनती करा लें गहलोत’, राज्य मंत्री आरएस गुढा का दावा

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बिहार इकाई सहित सभी जिला इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से भंग

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन में फूट? कांग्रेस ने तेजस्वी पर फोड़ा हार का ठीकरा

Nationalist Bharat Bureau

दुलारचंद मर्डर केस में देर रात अनंत सिंह गिरफ्तार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप

जन अधिकार युवा परिषद का हुआ विस्‍तार,33 प्रदेश महासचिव की भी घोषणा

पटना में चोरी के दौरान चोर रंगेहाथ पकड़ा, भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Nationalist Bharat Bureau

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment