Nationalist Bharat
राजनीति

देवरिया सड़क हादसा :मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजा देने की करी घोषणा

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार सुबह देवरिया जिले में हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सड़क हादसे में मारे गए लोगो की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक में डूबे परिवार वालो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करी है। इसके साथ ही सीएम योगी ने हादसे में मृत हुए लोगो के परिजनों को तत्काल दो दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश जारी किये हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

गौरतलब आज सुबह देवरिया जिले के मदनपुर थाना स्थित बरांव चौराहे पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान से टकरा गया। इस भयानक हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था । जबकि अन्य बुरी तरह दो घायल हो गए थे । घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। जिसमें से एक की अस्पताल ले जाते वक़्त रास्ते में ही मौत हो गई। यह भयानक हादसा तब हुआ जब हादसा तब हुआ जब सरकारी देसी शराब की दुकान के निकट दूकान का सेल्समैन अशोक यादव, दुकानदार सुधीर सिंह, पतरु सहित करीब छह अन्य लोग अलाव सेंक रहे थे।

आईआईएमएस में अराजकता का माहौल,कुप्रबंधन से निजात दिलाये सरकार:शशिरंजन यादव

उज्जैन एमपी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “सुजलाम्” को संबोधित किया।

Nationalist Bharat Bureau

AISA और AIPWA द्वारा आयोजित जनसुनवाई में नितीश सरकार पर बेटियों को सुरक्षा देने में विफलता का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

कुम्हरार:जनसुराज की बिहार बदलाव रैली को कामयाब बनाने के लिए वंदना कुमारी ने झोंकी ताकत

Nationalist Bharat Bureau

मशकूर उस्मानी के नाम पर भाजपा ने मिथिलांचल में मतों का ध्रुवीकरण किया

Nationalist Bharat Bureau

संजय जायसवाल का लेटर:बेतिया मेयर को बताया डीजल चोरी का मास्टर माइंड, SIT जांच की मांग

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

देसी निवेशकों को साधने 4 जनवरी को मुंबई पहुचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करे सरकार:भाकपा

पटना आने से पहले उत्तराखंड पहुंचे तेजस्वी यादव