Nationalist Bharat
राजनीति

किशनगंज सांसद का आभार व्यक्त कार्यक्रम 30 को,जुटेंगे दिग्गज, तैयारियां जारी

पटना:कांग्रेस आला कमान के द्वारा केंद्रीय चुनाव समिति में स्थान देने के लिए किशनगंज के कांग्रेस सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है वही दूसरी ओर किशनगंज सांसद ने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता का आभार व्यक्त करने के लिए इस उपलक्ष में एक प्रोग्राम का आयोजन भी किया है। यह प्रोग्राम आगामी 30 सितंबर को राजधानी पटना के गांधी मैदान के पास स्थित ए एन सिंहा इंस्टिट्यूट में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने हेतु प्रदेश कांग्रेस के कई नेतागण अपने-अपने स्तर पर प्रयासरत हैं। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किशनगंज के सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद के द्वारा राज्य के लोगों विशेष तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस प्रोग्राम में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी को निश्चित करने के लिए जनसंपर्क और बैठक का दौर भी जारी है। साथ ही साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन की रूपरेखा भी तैयारी के अंतिम चरण में है।

किशनगंज के कांग्रेस सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक इस आयोजन को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा जिसमें राज्य के कोने-कोने से लोगों के पहुंचने की संभावना है। साथ ही साथ कांग्रेस के प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं समेत कार्यकर्ता भी भारी संख्या में पहुंचेंगे और अपने नेता के मनोबल को बढ़ाएंगे।

 

बताते चलें कि 4 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा चुने गए कांग्रेस चुनाव समिति का एलान किया गया। इस नयी समिति में कांग्रेस के अलग अलग राज्यों से नेताओं को शामिल किया गया है। सूची में कुल 16 कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में किशनगंज सांसद मोहम्मद जावेद आज़ाद को भी शामिल किया गया है।मोहम्मद जावेद बिहार से कांग्रेस के एकलौते सांसद हैं। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद के अलावा सूचि में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी जैसे बड़े कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।

 

 

इससे पहले चुनाव समिति में चुने जाने पर उन्होंने ने कांग्रेस आलाकमान को धन्यवाद करते हुए ट्विटर पर लिखा, “‘हमारे वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस चुनाव समिति में शामिल हो कर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूँ । इसके लिए हमारे माननीय अध्यक्ष खड़गे जी, मार्गदर्शक श्रीमती सोनिया गांधी जी, हमारे नेता राहुल गांधी जी और के. सी. वेणुगोपाल जी का हृदय से आभार।”

मोहनिया सीट से RJD को बड़ा झटका: उम्मीदवार का नामांकन रद्द, तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं

लालू जी ने रेलवे यात्री किराया में बढ़ोतरी और यात्री सुरक्षा के नाम पर हो रहे खिलवाड़ पर सच्चाई सामने लाया तो भाजपा के नेता बेचैन क्यों हैं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

भारत जोड़ों यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में पहुंचेगी : पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली

cradmin

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

सारीका पासवान बनाम आशुतोष कुमार:बिहार में सियासी घमासान तेज

उपराष्ट्रपति चुनाव – किसके साथ जाएगी बीजेपी कौन होगा उम्मीदवार

Nationalist Bharat Bureau

बिहार और बंगाल में फिर से हो चुनाव,तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर सवाल उठाए

Nationalist Bharat Bureau

अहमद पटेल सूत्रधार,तीस्ता किरदार टारगेट पर तत्कालीन गुजरात सरकार ?

Nationalist Bharat Bureau

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

NDA से अपमान का बदला लेंगे पशुपति पारस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment