Nationalist Bharat
राजनीति

वंशवाद और परिवारवाद से राजनीति को मुक्ति दिलायेगी भाजपा: नंदकिशोर यादव

पटना:भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा देश की राजनीति को वंशवाद और परिवारवाद से मुक्ति दिलायेगी । परिवारवादी दलों ने देश का बहुत नुकसान किया है। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए अपनी सियासत में लूट-खसोट का प्रश्रय दिया । कर्मठ और ईमानदार लोगों को हाशिये पर रखा ताकि परिवार के लोगों को आगे बढ़ाया जा सके।

श्री यादव ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार, झारखंड, यूपी से लेकर महाराष्ट्र और और तमिलनाडु तक नजर डालें तो विपक्षी दलों की नींव में ही परिवारवाद है। कांग्रेस तो वंशवाद और परिवारवाद की सूत्रधार ही रही है। परिवारवादी अपने दलों को प्राइवेट कंपनी की तरह चलाते हैं, जिनका एकमात्र लक्ष्य है, मुनाफा कमाना ।श्री यादव ने कहा कि लेकिन अब परिवारवाद की राजनीति से देश मुक्त हो जायेगा । हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में में यह तय किया गया है कि भाजपा देश की राजनीति को परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति से मुक्ति दिलायेगी।

बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची, अपराध और अराजकता के चंगुल में फंसा राज्य:दीपंकर भट्टाचार्य

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की ज़िंदगी चचरी पुल पर निर्भर

Jharkhand Chunav: ‘एक हैं तो सेफ हैं’ पर लालू यादव का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस में लगी आग,सरसो तेल भी दे रहा है कम्पटीशन:आप

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में “संवाद से समाधान” बैठक: मुस्लिम पत्रकारों और RSS नेताओं ने रचा सामाजिक समरसता का नया अध्याय

चिराग पासवान ने नीतीश पर उठाए सवाल लोगों ने दिलाई मोदी जी के डीएनए और रामविलास पासवान की राजनीति पर सवाल

मनोज़ लाल दास मनु जदयू के प्रदेश सचिव मनोनीत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: बदलते समीकरणों के बीच सियासी माहौल गरम, जनता ने तय किया ‘विकास बनाम वादा’ का एजेंडा

क्या नीतीश कुमार NDA को फिर कहेंगे टाटा-बाय? अटकलों का बाजार गर्म!

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment