Nationalist Bharat
राजनीति

अगले साल भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी: राजद

राज्य ब्यूरो, पटना: राजद ने कहा है कि आरएसएस और भाजपा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान को बदलने की तैयारी में है। योजना है कि 2024 में फिर सत्ता में आएं और 2025 में संघ की स्थापना के सौ साल पूरा होने के पहले संविधान बदलकर मनुस्मृति वाली व्यवस्था लागू कर दें। देश की जनता को इनकी साजिश का पता चल चुका है। इसलिए लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में से विदा हो जाएगी। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी एवं सारिका पासवान ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संविधान बदलने के मिशन के तहत प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार बिबेक देबराय का आलेख प्रकाशित हुआ था। उसके बाद ही भाजपा और आरएसएस से जुड़ी इंटरनेट मीडिया पर संविधान को बदलने के पक्ष में माहौल बनाने का अभियान शुरू हो गया है।
राजद ने कहा कि संविधान को संविधान को बदलना आरएसएस के मुख्य एजेंडा में शामिल है। संविधान के अंतिम प्रारूप की स्वीकृति के तीन दिन बाद ही 30 नवंबर, 1949 को प्रकाशित आरएसएस की एक पत्रिका ने भारतीय संविधान को औपनिवेशिक विरासत बताकर मनुवादी व्यवस्था लागू करने की वकालत की थी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा अनेकों बार संविधान की समीक्षा करने की बात सार्वजनिक रूप से कही गई है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय भी संविधान समीक्षा की बात कही गई थी। राजद ने कहा कि औपनिवेशिक विरासत बताकर भारतीय संविधान को अपमानित करने वाले बिबेक देबराय कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। वे प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष हैं। उनका लेख प्रकाशित हुए दस दिन हो गए। अबतक केंद्र सरकार और भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

CWC बैठक में सरकार पर तीखा हमला

Nationalist Bharat Bureau

राजपूतों को बंधुआ मजदूर समझोगे तो ऐसा ही होगा: आनंद मोहन

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस ने अपने नेताओं के खर्चे कराए कम ये सुविधा देने से किया इंकार

मस्कट में पीएम मोदी का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

अग्निपथ,पूरे भारत के लिये बना ‘पानीपत’ का मैदान

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दमन भाजपा के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया

cradmin

डबल इंजन की सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में किया सशक्त : माणिक साहा

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी बोले— पुलिसिंग को मॉडर्न बनाना समय की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाये: राजा

Leave a Comment