Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

डबल इंजन की सरकार ने बिहार को हर क्षेत्र में किया सशक्त : माणिक साहा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने शनिवार को बगहा में आयोजित एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन और आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की उपजाऊ भूमि और मेहनतकश किसानों ने राज्य की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाया है, जिसे डबल इंजन की सरकार ने और सशक्त किया है। मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास की राह पकड़ी है और बिहार भी इस परिवर्तन का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि गांव-गांव तक बिजली, हर घर तक नल का जल और पक्की सड़कों का जाल बिछाया गया है।

नरकटियागंज में आयोजित एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार पांडेय के नामांकन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति की परिभाषा बदल दी है। उन्होंने कहा कि अब देश में विकास और विश्वास की नई कहानी लिखी जा रही है। बिहार ने एक लंबा दौर पिछड़ेपन और लूट-खसोट का देखा है, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद सड़क, बिजली, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। डॉ. साहा ने कहा कि पटना में रहते हुए उन्होंने वह दौर देखा जब भय और अराजकता का माहौल था, पर आज बिहार विकास की नई पहचान बन चुका है।

मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण से लेकर किसानों के उत्थान तक, हर वर्ग के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए हैं। इस दौरान केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर एनडीए को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएगी।

जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी, हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Nationalist Bharat Bureau

गूगल ट्रेंड में IPL पिछले 5 साल से नंबर वन

Nationalist Bharat Bureau

बिजली पहुँचाने के बहाने राजद का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला,लोगों ने जमकर लिए मज़े

प्रवासी बिहारियों की घर वापसी के लिए 50 बसें चलाने को तैयार डॉ मुकेश रोशन,नीतीश से मांगी इजाज़त

Nationalist Bharat Bureau

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब बैंक की गलती से ज्यादा आई पेंशन पर नहीं होगी रिकवरी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

एक दिवसीय दौरे पर रविवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे नड्डा

अखिलेश यादव के बयान पर सियासी बवाल, CM योगी बोले – ‘राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा

एनडीए एकजुट, महागठबंधन कंफ्यूज : चिराग

बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी, सीएम योगी, पवन सिंह समेत ये दिग्गज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, BJP ने जारी किया लिस्ट

बेऊर जेल अधीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी

Leave a Comment