Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार पर सख्त हुआ NHRC, अधिवक्ता की आंख फोड़ने के मामले में 25 हजार मुआवजे का आदेश

BIHAR:मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक पर एक पुलिसकर्मी द्वारा डंडे से मारकर अधिवक्ता की आंख फोड़ने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बिहार सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव को पीड़ित अधिवक्ता को 25 हजार रुपये मुआवजे के रूप में देने का निर्देश दिया है। साथ ही मुख्य सचिव को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, जिसमें उनसे दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद 21 अगस्त को सुनवाई के दौरान आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार मुआवजा देने की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती क्योंकि इस मामले में एक लोक सेवक द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया है, जिससे पीड़ित को एक आंख गंवानी पड़ी।

अधिवक्ता ने खो दी एक आंख की रोशनी

घटना 7 फरवरी की रात करीब 11:40 बजे की है, जब अधिवक्ता पंकज कुमार पटना से मुजफ्फरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। पावर हाउस चौक पर काजीमोहम्मदपुर थाने के पुलिसकर्मी वाहन जांच के लिए तैनात थे। पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकी और उनसे पूछा कि वे कहां से आ रहे हैं। अधिवक्ता कुछ बोल पाते, उससे पहले पुलिस अधिकारी ने गाली देते हुए पुलिसकर्मियों को उन्हें मारने का आदेश दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुलिसकर्मी ने पंकज कुमार की आंख में डंडा भोंक दिया, जिससे वे दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर गए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मी वहां से फरार हो गए। पंकज कुमार का इलाज शंकर नेत्रालय, कोलकाता में हुआ, लेकिन उनकी एक आंख की रोशनी चली गई। अधिवक्ता पंकज कुमार ने इस मामले की जानकारी मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा के माध्यम से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली और बिहार मानवाधिकार आयोग, पटना को दी।

8 नवंबर को अगली सुनवाई

मामले की सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुआवजे के आदेश जारी किए। मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने बताया कि यह मामला मानवाधिकार उल्लंघन का स्पष्ट उदाहरण है और आयोग ने शुरू से ही इस पर सख्त रुख अपनाया है। मामले में अगली सुनवाई 8 नवंबर को होगी, जिसमें पीड़ित अधिवक्ता को 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की जाएगी।

यूपी में OBC समाज की नियुक्तियों को लेकर NDA में घमासान

परिहार प्रखंड के कई लोगों ने ग्रहण की जन अधिकार पार्टी की सदस्यता,महिंद यादव और सरिता यादव ने किया स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी

West Bengal: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला

Nationalist Bharat Bureau

अणुशक्ति नगर :स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की हार, सना मलिक की जीत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार से 48 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 24 रद्द – 24 के फेरों में कटौती

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पुलिस ने एक पुराने मामलों में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है

Nationalist Bharat Bureau

शराबबंदी पर बिहार सरकार की समीक्षा बैठक से पहले विपक्ष ने थमाया सवालों का पुलिंदा,मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment