Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Bihar News :बिहार की सियासत में हलचल बढ़ाने के लिए आज दिल्ली में डिनर डिप्लोमेसी का आयोजन होगा। यह बैठक जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा के सरकारी आवास पर होगी, जहां बिहार एनडीए के प्रमुख नेता जुटेंगे। इस खास डिनर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), और हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक आगामी 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इसलिए इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।

डिनर में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा जदयू और भाजपा के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद, हम के प्रमुख जीतन राम मांझी, और आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

एनडीए ने चुनाव से पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। अगले एक साल तक बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की विशेष रणनीति पर काम किया जाएगा।

इस डिनर डिप्लोमेसी को एनडीए की एकजुटता और चुनावी तैयारियों को धार देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इससे यह संकेत मिलता है कि एनडीए 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है और अभी से अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुट गया है।

दिल्ली में “संवाद से समाधान” बैठक: मुस्लिम पत्रकारों और RSS नेताओं ने रचा सामाजिक समरसता का नया अध्याय

पुरानी पेंशन योजना लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान

Nationalist Bharat Bureau

पुन: नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार,जदयू ने लिया संकल्प,राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

पहली परीक्षा में ही बैकफुट पर PK! 4 में से दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले

जेईई मेन्स के का रिज़ल्ट आज जारी, स्टेप को फॉलो करके अपना परिणाम देखें

PAN 2.0: QR Code भी आएगा Card पर नजर

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

पुलिस मंथन 2025 की शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

जीतन राम मांझी और विकास वैभव ने 4000 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

Leave a Comment