Nationalist Bharat
राजनीति

जीतन राम मांझी और विकास वैभव ने 4000 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

पटना:शनिवार को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में 12वे प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बीर चंद पटेल पथ स्थित रविंद्र भवन के ऐतिहासिक सभागार में आयोजित किया गया। इस समारोह का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्र मंत्री श्री जीतन राम मांझी, बिहार के चर्चित आई पी एस ऑफिसर श्री विकास वैभव, सेंट माइकल हाई स्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टू, माउंट कार्मल हाई स्कूल की प्रचार्या सिस्टर मृदुला ए.सी, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद, किंग्सटन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की सचिव श्रीमती उमा भट्टाचार्जी,एवम फादर पीटर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया

इस ऐतिहासिक समारोह के अवसर पर केंद्र मंत्री श्री जीतन राम मांझी एवम आई जी विकास वैभव ने एसोसिएशन की ओर से पटना के प्रतिष्ठित “माउंट कार्मल हाई स्कूल” की प्रचार्या मृदुला ए.सी को बेस्ट प्रिंसिपल ऑफ़ द ईयर का अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस भव्य समारोह में माउंट कार्मल हाई स्कूल पटना की 10वी कक्षा की छात्रा हिमांशी सिंह एवम सेंट माइकल हाई स्कूल की 12वी कक्षा की छात्रा जरीन जाफरी को एसोसिएशन की ओर से माननीय मंत्री के द्वारा ग्यारह ग्यारह हजार रूपए की राशि, सर्टिफिकेट, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर, बिहार के सीबीएसई,आईसीएसई एवं बिहार बोर्ड के 10 वीं एवं 12 वीं कक्षाओं के 4000 छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने हेतु मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया।

छात्रों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के सम्मानजनक उद्घाटनकर्ता एवं माननीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने कहा कि छात्रों को उच्च सपने देखने चाहिए लेकिन इस तरह के महान सपनों के अनुरूप भक्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा के निजी विद्यालयों में छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दी जाती है जिससे निसंदेह बच्चो का कल्याण निश्चित है अच्छी शिक्षा हमें एक सफल जीवन जीने में सक्षम बनाती है, हमारी बुद्धि, कौशल, ज्ञान को बढ़ाती है और हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है और उन्होंने एसोसिएशन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद को निजी विद्यालयों के माध्यम से भारत के भविष्य को देश के मानचित्र पर अंकित करने का काम करने हेतु बधाई दी ।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ आई पी एस ऑफिसर श्री विकास वैभव ने छात्रों को पुस्तकों के सैद्धांतिक पाठ्यक्रम अध्ययन के साथ -साथ सांसारिक मामलों का सामना करने के लिए प्रेरित किया।अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शमायल अहमद ने कहा कि हमारा एसोसिएशन लगातार पिछले 12 वर्षों से प्रतिभाशाली छात्र एवं छात्राओं को 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित करता आ रहा है अब तक एसोसिएशन ने एक लाख से अधिक छात्रों को सम्मानित किया है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।

किंग्सटन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की सचिव श्रीमती उमा भट्टाचार्जी ने अपने अभिवादन में बच्चो को संबोधित करते हुए कहा के अपना लक्ष्य का चयन पूरी निष्ठा से ध्यानपूर्वक करे ताकि भविष्य में आपको किसी पारकर की निराशा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा के छात्रों को मेडिकल एवम इंजीनियरिंग के अलावा भी अनेक कोर्स की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव डॉक्टर उमेश प्रसाद, अभिषेक पैतृक, राणा राहुल सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह, स्मिता सिंह,शशि भूषण सिन्हा, राजेश कुमार,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद, इफत रहमान, अबू बकर आब्दी,सीमा सिंह, मोहम्मद अनवर, मुसर्रत मरयम,खुर्शीद खान, अजीत सिंह, शिवजी प्रसाद, मोहम्मद वालीउल्लाह, बिट्टू विश्वास, बृज विश्वास, चंदन खुशवाहा,कैसर इमाम,राजेश कुमार, बिरेंद्र कुमार, सहित संगठन से जुड़े सैकड़ो पदाधिकारीगण मौजूद थे।

पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों से 100 से भी अधिक स्कूलों के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से सेंत माइकल हाई स्कूल, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, नोट्रे डेम अकादमी, माउंट कार्मल हाई स्कूल,डॉन बॉसको, स्कॉलर्स अबोर्ड स्कूल, जे सेस एंड मेरी अकादमी, सेंट्रल पब्लिक स्कूल छपरा, हेरिटेज स्कूल प्रकृतिक स्कूल, एसएन मेमोरियल स्कूल, सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल,न्यू एरा पब्लिक स्कूल, सेंट केरेंट्स हाई स्कूल, द त्रिभुवन स्कूल, जी डी गोएंका स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल, स्कूल ऑफ़ ग्लोबल एजुकेशन, किड्स इंटरनेशनल स्कूल, वुडबाइन स्कूल, सेंट पॉल हाई स्कूल, शहीन अकैडमी,ए.बी निकेतन स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, मर्ची हाई स्कूल, राजेंद्र पब्लिक स्कूल, होली विजन पब्लिक स्कूल,हिमालयन पब्लिक स्कूल, डॉन बोस्को हाई स्कूल दरभंगा, डीपीएस स्कूल सहित अन्य थे।

कार्यक्रम की संचालिका एवं एसोसिएशन की राष्ट्र कार्यालय सचिव फौजिया खान ने अतिथियों का एवं विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्रचार्या/ शिक्षक एवं छात्रों को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

CWC बैठक में सरकार पर तीखा हमला

Nationalist Bharat Bureau

सारीका पासवान बनाम आशुतोष कुमार:बिहार में सियासी घमासान तेज

सत्ता की सीढ़ी सुगम बना रहे नीतीश

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बड़ी राजनीतिक परिघटना

MOHAN BHAGWAT:मोहन भागवत बोले, सभी प्रकार के भेद समाप्त होने चाहिए

Nationalist Bharat Bureau

भारत, यूनान आपसी सम्बन्धों को रणनीतिक भागीदारी का रूप देंगे: मोदी

स्वच्छता की कमी कई बीमारियों को जन्म देती है:. वी.पी. सिंह

Nationalist Bharat Bureau

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘बेचारे’ वाले बयान पर प्रशांत किशोर का तीखा पलटवार, बाढ़ के मुद्दे पर भी घेरा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment