Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

CWC बैठक में सरकार पर तीखा हमला

शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की अहम बैठक में पार्टी ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान मनरेगा की जगह लाए गए नए कानून और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने मनरेगा को हटाकर लाए गए वीबी-जी राम जी एक्ट पर भी कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि कांग्रेस की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह इस कानून के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर जन अभियान चलाए।

कांग्रेस ने संकेत दिया कि वीबी-जी राम जी कानून के विरोध में देशभर में आंदोलन और प्रदर्शन किए जाएंगे। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात, सरकार के खिलाफ एक्शन प्लान और असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु व पुडुचेरी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद रहे।

 

रबी महाभियान 2024 के अंतर्गत राज्यस्तरीय रबी कार्यशाला का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

सभी निजी विद्यालयों की संबद्धता 3 सालों तक बढ़ाई जाए:शमायल अहमद

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: 19 जनवरी से शहर बढ़ सकता है पारा, जाने यह मौसम का हाल 

cradmin

AIMIM की महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, लगाया BJP का एजेंट होने का आरोप

बिहार को मिले 4 महिला और 1 पुरुष सहित पांच IPS

Nationalist Bharat Bureau

शशि थरूर ने वीर सावरकर पुरस्कार ठुकराया

Nationalist Bharat Bureau

अनंत सिंह(ANANT SINGH):नीतीश को चांदी के सिक्के से तौलने से लेकर दोषी होने तक की कहानी

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12,340 हुई

यूवा राजद ने बनाई विधानसभा घेराव की रणनीति

LOKSABHA ELECTION 2024: नीतीश कुमार की पिच पर राहुल गांधी बैटिंग को तैयार!

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment