Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ट्रक के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद

Excise department team seizing foreign liquor hidden inside truck in Muzaffarpur Bihar.

MUZAFFARPUR: बिहार में विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही एक बार फिर शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं, लेकिन उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने सरैया–मोतीपुर मार्ग पर एक ट्रक की तलाशी के दौरान बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की। ट्रक के पिछले हिस्से में बने गुप्त तहखाने से हरियाणा निर्मित लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की गई।

उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि प्रदेश में शराब की बड़ी खेप पहुंचने वाली है, जिसके बाद एक विशेष टीम गठित कर संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर BR 06GD 6083 वाले ट्रक को संदेह के आधार पर रोका गया। जांच में पता चला कि ट्रक के अंदर एक छिपा हुआ तहखाना बनाया गया था, जिसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाई गई थी। मौके पर ही ट्रक के चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्त में आए ट्रक ड्राइवर की पहचान वैशाली जिले के पुरैनीया निवासी पंकज कुमार तथा उपचालक की पहचान तरौरा, मुसहरी निवासी फकीरा सहनी के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां से लोड की गई और मुजफ्फरपुर में किसे सप्लाई की जानी थी। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान अब और तेज किया जाएगा।

डॉ अशोक गगन कॉलेज में कांग्रेस पार्टी द्धारा आयोजित “शिक्षा न्याय संवाद” में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी

वेब पत्रकारों के लिए आवास,एक्रेडिटेशन,सुरक्षा,समूह बीमा,आक्समिकता म़े सहयोग के लिए डब्लूजेएआई चलाएगा चरणबद्ध कार्यक्रम

कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

गुंडे चला रहे हैं बिहार में सरकार:तेजस्वी यादव का प्रहार

बिहार: बिहार में कड़कड़ाती ठंड से लोगो का हाल बेहाल, अब मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

cradmin

बी पी मंडल ने पिछड़े,दलित एवं गरीब स्वर्ण के लिए आवाज उठाने का काम किया

पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च निकाल कर दी गयी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

पटना की सड़कों पर काँग्रेस का संग्राम,राहुल सोनिया को फंसाने का आरोप

आम आदमी पार्टी ने मनाया 12वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस

Nationalist Bharat Bureau

गांव में शहीद मथुरा साह की अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment