Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के PMCH से इलाज के दौरान फरार हुआ खतरनाक कैदी, बाथरूम की खिड़की तोड़कर भागा — अस्पताल सुरक्षा पर बड़ा सवाल

पटना के PMCH से इलाज के दौरान फरार हुआ खतरनाक कैदी, बाथरूम की खिड़की तोड़कर भागा — अस्पताल सुरक्षा पर बड़ा सवाल

पटना: राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH से इलाज के दौरान एक कैदी के फिल्मी अंदाज़ में फरार होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, फरार कैदी दीपक उर्फ गौरव कुमार खगौल थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसे मोबाइल और चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इलाज के बहाने अस्पताल लाया गया दीपक बाथरूम की खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गया, जिससे पुलिस और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

स्नैचिंग की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी दीपक को पकड़कर जमकर पिटाई की थी और पुलिस को सौंप दिया था। घायल होने के कारण उसे PMCH में भर्ती कराया गया, जहां उसकी निगरानी के लिए दो होमगार्ड सिपाही — अजीत कुमार और साधु शरण दास तैनात थे। लेकिन दोनों की लापरवाही का फायदा उठाकर दीपक फरार हो गया। वारदात के बाद पुलिस ने PMCH परिसर की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया और आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पीरबहोर थाना में इस मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फरारी में किसी की मदद तो नहीं की गई। बता दें, यह पहली बार नहीं है जब PMCH से कोई आरोपी भागा हो — इससे पहले भी कई बार अपराधी इलाज के बहाने पुलिस की निगरानी से फरार हो चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने एक बार फिर PMCH की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार संग लगी PM मोदी की तस्वीर ,सियासत गर्म, जदयू ने बताया…..

सीतारमण ने GIFT सिटी में विदेशी मुद्रा निपटान प्रणाली शुरू की, रियल टाइम लेनदेन होंगे आसान

हाथरस गैंगरेप के ख़िलाफ़ पटना महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

डॉक्टर अखिलेश सिंह रविवार को संभालेंगे बिहार प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष पद की कमान,कई चुनौतियों से होगा सामना

Nationalist Bharat Bureau

वित्त रहित शिक्षकों के लिए समिति गठित, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों का होगा कायाकल्प

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी अभिनेत्री अन्नपूर्णा उर्फ अमृता मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Nationalist Bharat Bureau

संजीव हंस की बेउर जेल और गुलाब यादव की तिहाड़ में कटी रात

इमारत ए शरिया पहुंचे लालू यादव,कहा:4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ ,750 रुपये में होगा सिटी स्कैन

Nationalist Bharat Bureau

सुगौली सीट पर VIP को झटका, उम्मीदवार का नामांकन रद्द; चिराग पासवान को फायदा

Leave a Comment