Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा हादसा: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे तीन किशोर ट्रेन की चपेट में, दो की मौत, एक गंभीर

बिहार में बड़ा हादसा: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे तीन किशोर ट्रेन की चपेट में, दो की मौत, एक गंभीर

गया, बिहार: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के शौक ने तीन किशोरों की जिंदगी बदल दी। सोमवार को गया जिले के गुरारू-इस्माइलपुर रेलखंड पर तीन किशोर रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे, तभी अचानक दोनों दिशाओं से ट्रेन आने लगी। संभलने का मौका न मिल पाने के कारण सभी तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दो किशोरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह दर्दनाक घटना शंकर बिगहा मंझियामा गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान राजीव कुमार (12) और गौतम कुमार (14) के रूप में हुई है, जबकि घायल किशोर विपिन कुमार (14) है। तीनों किशोर छठ पूजा के मौके पर अपने मामा सुरेंद्र पासवान के घर आए हुए थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से विपिन को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक किशोरों में एक सुरेंद्र पासवान का भांजा और एक नाती था, जबकि घायल उनका भतीजा है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा बढ़ाने और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

‘अग्निपथ’ को लेकर हरियाणा में बवाल, पुलिस पर किया पथराव, 3 गाड़ियां भी फूंकी

संजय राउत का फडणवीस पर निशाना, कहा- जहां ठाकरे हैं, वहीं शिवसेना है

1 जनवरी से लागू होगी बिहार में ट्रेनों की टाइमिंग

Nationalist Bharat Bureau

आर्यभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय कुलपति की नियुक्ति न होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल,राज्यपाल की भूमिका को संदिग्ध बताया

एमआईएम विधायकों के राजद में विलय को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी

जीयर निवासी रजनीश सिंह की हत्या पर बिहार जन जन पार्टी अध्यक्षा बिफरी,न्याय के लिए समाज से आगे आने की अपील

हाथरस गैंगरेप के ख़िलाफ़ पटना महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस की कमान

18 जून को 100 बरस की हो जाएंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल, 1 माह जेल से रहेगा बाहर

Leave a Comment