Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे पीएम मोदी, गुजरात दौरे की तैयारी तेज

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को गुजरात के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल सोमनाथ मंदिर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 8 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में भाग लेंगे। चार दिवसीय इस आयोजन में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस अवसर पर साल भर चलने वाले विभिन्न आयोजनों की औपचारिक शुरुआत भी की जाएगी।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का उद्देश्य भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, आस्था और राष्ट्रीय आत्मसम्मान के भाव को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, आध्यात्मिक प्रवचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक चेतना से जुड़े आयोजन होंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और सोमनाथ ट्रस्ट ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

इस बीच भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोमनाथ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता और आत्मबल का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि जनवरी 2026 में सोमनाथ मंदिर पर पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी कई बार कह चुके हैं कि बार-बार आक्रमणों के बावजूद पुनर्निर्मित हुआ सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता की अडिग शक्ति का प्रतीक है। हाल ही में अपने लेख में पीएम मोदी ने लिखा था कि सोमनाथ भारतीय संस्कृति की अजेय भावना का सबसे सशक्त उदाहरण है, जो हर कठिनाई के बाद और अधिक गौरव के साथ खड़ा हुआ है।

 

पारस एचएमआरआई के डॉक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे 6 साल के बच्चे की बचाई जान

नीतीश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए रथ रवाना

Nationalist Bharat Bureau

वृद्धा पेंशन, मुफ्त बिजली और किसानों की कर्ज माफी की मांग पर साजिया खातून का आंदोलन, 300 किमी पैदल यात्रा के बाद पटना पहुंचीं

Nationalist Bharat Bureau

लखीसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में फिर जहरीली हवा, कई इलाकों में AQI 400 के पार

Nationalist Bharat Bureau

राज्यसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी की अहम बैठक, विधायकों को दिया जाएगा मार्गदर्शन

MLC डॉक्टर समीर कुमार सिंह के हाथों फुलवारी शरीफ के नोह्सा में सीवरेज लाइन का उद्घाटन,लोगों ने जताई खुशी

रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन ले रहे हैं अपनी मृत माँ के नाम का पेंशन!

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने CBI को ट्रांसफऱ किया हाईप्रोफाइल NEET UG पेपर लीक केस

Bihar Politics : BJP विधायक निक्की हेंब्रम को जान से मारने की धमकी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment