Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर हत्या कांड में 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Police arrests three accused in Kaimur youth beating death case

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार, 9 दिसंबर को हुई युवक की निर्मम पिटाई कर हत्या के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई थी, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी खुर्शीद गद्दी के 28 वर्षीय पुत्र हलीम अली के रूप में हुई थी।

परिजनों ने मोहनिया थाने में आवेदन देकर करीब 20 लोगों पर सामूहिक मारपीट और हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में रिंकू पासी, विजयमल नोनिया और पवन सूत पासी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश हत्या की प्रमुख वजह प्रतीत हो रही है, लेकिन मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और रिपोर्ट आने का इंतजार है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर डर का माहौल है, जबकि मृतक का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे और मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।

3 जनवरी: भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन

Nationalist Bharat Bureau

अवकाशप्राप्त जजों,रिटायर्ड नौकरशाहों और अवकाशप्राप्त सैन्य अधिकारियों की चीफ जस्टिस को चिट्ठी,जानिए कौन हैं वो लोग

तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर सम्राट चौधरी का तंज — “ये गप्प मारने वाले लोग हैं”

3000 महिलाओं का बलात्कार करने वाले को चुपके से विदेश भेज देंगे लेकिन…

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

एमपी की SIR वोटर लिस्ट जारी, 42 लाख नाम हटे

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में एक सीट मिलने से मैं नाराज नहीं: चिराग पासावन

Nationalist Bharat Bureau

उपचुनाव के लिए महागठबंधन के चार उम्मीदवारों की घोषणा

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत, ED चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान से इनकार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment