Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

LOKSABHA ELECTION 2024:उद्धव ठाकरे के लिए खुले हैं BJP के दरवाजे…, उपमुख्यमंत्री ने दिया गठबंधन का ऑफर

  1. लोकसभा चुनाव 2024: उद्धव ठाकरे बीजेपी से जुड़ेंगे या नहीं?
  2. ये गठबंधन देश के भविष्य पर क्या असर डालेगा?
  3. उद्धव ठाकरे के लिए बीजेपी के दरवाजे क्यों खुले हैं?
  4. महाराष्ट्र में तीन राज्य चुनावों के बाद क्या सियासत का समय इस गठबंधन पर आ गया है?
  5. गठबंधन के बाद उद्धव ठाकरे की सियासत में होगा कौन सा बदलाव?

 

मुंबई: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव(parliament election) की तारीख नजदीक आती जा रही है राजनीतिक पार्टियों में मिलने मिलाने तोड़ने जोड़ने और अंदर बाहर होने की कवायद तेज हो गई है। अभी हाल ही में बिहार में महा गठबंधन (mahagathbandhan) सरकार से उसकी एक सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(Hindustani avaam morcha) बाहर हो गई है। उस बिहार से जहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन की कोशिशों में है। इस सिलसिले की एक मीटिंग आगामी 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में होने वाली है। ऐसे में महाराष्ट्र(Maharashtra) में भारतीय जनता पार्टी(Bhartiya Janata party) के नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)के एक बयान से राजनीति तेज हो गई है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में ‘राष्ट्र में मोदी, महाराष्ट्र में शिंदे’ के विज्ञापन से राज्य का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस विज्ञापन से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में नाराजगी का माहौल है। शिंदे गुट की तरफ से दिए गए इस विज्ञापन के बाद राजनीतिक गलियारों में गठबंधन सरकार को लेकर तरह-तरह अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। इस बीच, बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने शिवसेना (ठाकरे समूह) के पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray ) को दोस्ती की पेशकश की है। इसे लेकर अब राजनीतिक चर्चाएं छिड़ गई हैं।

उद्धव ठाकरे के लिए भाजपा के दरवाजे खुले
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मोदी@9 महाजनसंपर्क अभियान के अवसर पर महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने ‘टीवी 9 मराठी’ से बात करते हुए उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। मौर्य ने कहा, “उद्धव ठाकरे के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं।”

हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी(BJP) और PM नरेंद्र मोदी(PM NARENDRA MODI) की गिरती हुई लोकप्रियता से घबराकर भारतीय जनता पार्टी अब अपने पुराने सहयोगियों पर दौड़ा डालने पर मजबूर है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि हाल ही में संघ(RSS) के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर(ORGANISER) में एक लेख छपा है जिसमें कहा गया है कि नरेंद्र मोदी का मैजिक अब काम नहीं करने वाला इसलिए अन्य विकल्पों पर भी जोड़ दिया जाए। ऐसे में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा दिया गया या बयान भारतीय जनता पार्टी(BJP) और केंद्र की नरेंद्र मोदी(PM NARENDRA MODI) सरकार की मजबूरियों को बयान करता है।

चारा घोटाला:एक और केस में लालू यादव दोषी क़रार,21 को होगा सज़ा का एलान

Nationalist Bharat Bureau

राजकीय सम्मान के साथ कल होगा बिहार कोकिला का अंतिम संस्कार

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

दरभंगा में तीन लोगों को जिंदा जलाए जाने की घटना के विरोध में राजद विधायक के नेतृत्व में प्रतिकार मार्च

Nationalist Bharat Bureau

गलत उद्धरण के लिए ट्रोल किए जाने पर आर माधवन की प्रतिक्रिया: ‘मैं नींद से वंचित हूं’

पीएम मोदी का कर्नाटक-गोवा दौरा: गोकर्ण मठ के 550 वर्ष समारोह में होंगे शामिल

Nationalist Bharat Bureau

सुबह सुबह तेजस्वी यादव ने पेश किया 156 क्राइम बुलेटिन

Nationalist Bharat Bureau

गिरिराज सिंह ने फिर मुस्लिम महिलाओं को बनाया निशाना,मतदान के दौरान बुर्का हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

उस्मान हादी की हत्या पर यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप

Nationalist Bharat Bureau

राजनाथ सिंह का संकल्प: लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में तेज़ी से बढ़ेगा विकास अभियान

Leave a Comment