Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मध्यप्रदेश: रीवा में ट्रेनी विमान मंदिर के गुंबद से टकराया, पायलट की मौत

मध्यप्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया है। और इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है, जबकि इंटर्न गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्लेन पेड़ से टकरा कर मंदिर के गुंबद से टकराया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में मंदिर के गुंबद से टकरा कर एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। प्लेन टकराते ही आग लग गई। इस हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई है। वहीं, इंटर्न गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे होस्पिटल में ले जाया गया। बताया जा रहा है के यह घटना देर रात 12 से 1 बजे के बीच हुई। चोरहटा हवाई पट्टी से यह प्लेन ने उड़ान भरी थी, परंतु घने कोहरे के चलते यह प्लेन नीचे ही रह गया और एक पेड़ से टकराने के बाद मंदिर के गुंबद से टकराया और क्रैश हो गया। हालाकीं हादसे की असल वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

मंदिर से न टकराया होता प्लेन तो हो सकता था बड़ा हादसा

बताया जा रहा है के अगर यह प्लेन मंदिर से न टकराकर किसी घर से टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योकी जहां ये प्लेन क्रैश हुआ वहीं आसपास कई घर भी थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम बचाव दल के साथ घटना स्थल पर पहोंची थी। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की काफी भिड़ भी इकठ्ठा हो गई थी। हाल फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे की असल वजह घना कोहरा था या फिर कुछ और कारण से यह हादसा हुआ।

आखिर सुप्रीम कोर्ट ने असम और मेघालय के सीमा समझौते को आगे बढ़ाने की इजाजत दी

cradmin

पूर्णियाँ के नियाज अहमद एवं सुदीप राय बनें आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक, पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों सूची की जारी।

बागेश्वर बाबा के बिहार आगमन की खबर पर भड़के पूर्व आईपीएस अधिकारी, रोक लगाने की मांग

4 करोड़ लीटर शराब जब्त, 11 लाख अरेस्ट

Nationalist Bharat Bureau

डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी:पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में द प्लुरल्स पार्टी का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक, पुष्पम प्रिया चौधरी का भव्य स्वागत,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी ने दी बधाई

हर कोई Nitish Kumar नहीं बन सकता,महाराष्ट्र में BJP का होगा CM,शिंदे के लिए मुश्किल!

Nationalist Bharat Bureau

पीएम की मां हीराबा अब यादा में, पीएम मोदी हुए भावुक, चार भाइयों ने दी मुखाग्नि

Nationalist Bharat Bureau

 बिहार में शराबबंदी फेल:संतोष मांझी

Nationalist Bharat Bureau

भागलपुर में BJP नेता बबलू यादव पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से गंभीर – CCTV में कैद हुई वारदात

Nationalist Bharat Bureau