Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्र की कुम्भकर्णी सरकार जनहित के मुद्दे से आंख फेरकर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुँचाने में लगी है:शशिरंजन यादव

दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार को लेकर कांग्रेस अब मोर्चा खोल चुकी है।इसी कड़ी में बुध को पटना की सड़कों पर पटना के गांधी मैदान के पास विरोध मार्च निकाला

पटना:दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार को लेकर कांग्रेस अब मोर्चा खोल चुकी है।इसी कड़ी में बुध को पटना की सड़कों पर पटना के गांधी मैदान के पास विरोध मार्च निकाला।हाथों में सिलेंडर और बड़े-बड़े अक्षरों में केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई के खिलाफ पोस्टर में यह दर्शाया गया है कि किस तरीके से रसोई गैस और पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई है।प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर,तख़्ती और स्लोगन के द्वारा 2014 से पहले जब यूपीए की सरकार थी तब की महंगाई और अब एनडीए की सरकार में बढ़ती महंगाई के खिलाफ तुलना की।प्रदर्शन के दौरान बात करते हुए कांग्रेस के पटना महानगर अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने बढ़ती महंगाई,बेरोज़गारी,लॉ एंड ऑर्डर समेत विभिन्न मुद्दे पर केंद और राज्य सरकारों को घेरा और कहा कि 2014 से पहले मामूली मामूली बातों पर प्रदर्शन और हंगामा करने वाली भाजपा आज महंगाई पर चुप्पी साधे है।डीज़ल,पेट्रोल और सरसों तेल की आसमान छूती कीमतें आज भाजपा को दिखाई नहीं देती।शशिरंजन यादव ने कहा कि केंद्र की कुम्भकर्णी सरकार जनहित के मुद्दे से आंख फेरकर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुँचाने में लगी है।लेकिन कांग्रेस जनसरोकार से जुड़े मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाएगी और जनता के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगी।बताते चलें कि  काँग्रेस ने 10 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक लगातार पूरे बिहार में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है जिसके तहत 10 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक बिहार में प्रदर्शन किया जाएगा और महंगाई के खिलाफ सरकार को आईना दिखाया जाएगा।

दिवाली पर किसानों को गिफ्ट, मोदी सरकार ने गेहूं चना समेत 6 रबी फसलों पर MSP बढ़ाई

बिहार मंत्रिपरिषद् की बैठक 3 अक्टूबर को

Nationalist Bharat Bureau

जन सुराज पार्टी के शिवहर जिला युवा अध्यक्ष आसिफ इकबाल की प्रशांत किशोर से मुलाकात

आजमीन हज को रवाना करने एयरपोर्ट पहुंचा नन्हा अनस हयात बना आकर्षण का केंद्र

उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का दावा ठोका

KVS Admission 2022-23: केंद्रीय विद्यालय ने कक्षा 1 के लिए रीवाइज्ड शेड्यूल जारी।यहां है पूरी जानकारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बीपीएससी छात्रों की मुफ्त लड़ाई लड़ेंगे हाई कोर्ट के वकील

Leave a Comment