Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

राजधानी दिल्ली से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आई है। दिल्ली में एक बार फिर 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, साथ ही संसद भवन में भी धमाके की चेतावनी दी गई है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसमें भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का नाम लिया गया है और “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” जैसे नारे लिखे गए हैं। धमकी भरा ई-मेल आज सुबह मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही संबंधित सभी स्कूलों में पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते की टीमें भेजी गईं। स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई और छात्रों व स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी स्कूल या स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों को इस तरह की धमकियां लगातार मिल रही हैं। पुलिस और साइबर एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और धमकी भरे ई-मेल भेजने वालों की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

लखीमपुर खीरी मामले पर किसान संगठनों, एक्टू व अन्य का पटना में प्रदर्शन

मौलाना तौकीर रजा पर बरेली में एक और मुकदमा दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

अनंतनाग में हिज्बुल कमांडर निसार खांडे ढेर, मुठभेड़ में सेना के 3 जवान समेत एक जख्मी

अदानी की गिरफ्तारी करके जेपीसी का हो गठन: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

Nationalist Bharat Bureau

अल्मोड़ा बस हादसा खाई में गिरी बस, 7 यात्रियों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

लापरवाह पुलिसकर्मियों की खैर नहीं, सख्त कार्रवाई होगी:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

महीने का 8 डॉलर दो ट्विटर का ब्लू टिक लो,अमीर ग़रीब का खेल नहीं चलेगा:एलन मस्क

छात्र जदयू (JDU) की विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची हुई जारी

Presidential election Result LIVE: मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी मुख्यालय पर उमड़ी भीड़

Leave a Comment