Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मौलाना तौकीर रजा पर बरेली में एक और मुकदमा दर्ज

बरेली में हिंसा और जमीन विवाद मामले में आरोपी मौलाना तौकीर रजा पर दर्ज नया मुकदमा

बरेली हिंसा मामले में जेल में बंद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ जमीन विवाद से जुड़े एक नए मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है, जिसमें मौलाना तौकीर रजा सहित कुल दस लोगों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि मौलाना तौकीर रजा, उनके बहनोई मोहसिन रजा और अन्य आरोपियों ने 95 वर्षीय बुजुर्ग मुकद्दर बेग की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। शिकायत में कहा गया है कि जब परिवार ने इसका विरोध किया तो सात दिसंबर को आरोपी कथित रूप से घर में घुस आए, परिवार को धमकाया और महिलाओं से छेड़छाड़ की। इसके बाद पीड़ित परिवार को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

उल्लेखनीय है कि मौलाना तौकीर रजा पहले से ही 26 सितंबर को जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसा के मामले में जेल में बंद हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है।

फरीदाबाद: माता अमृता अस्पताल का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

Nationalist Bharat Bureau

गोपालगंज में शराब तस्करों पर प्रशासन की कड़ी नजर, 25 चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे जांच अभियान जारी

Nationalist Bharat Bureau

1984 सिख दंगे: कानपुर से 4 आरोपी गिरफ्तार

द प्लूरलस पार्टी नेता प्रांजल सिंह की बिहार राज्य दफादार और चौकीदार संघ के प्रदर्शनकारियों से मुलाकात

प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट पर तोड़ा भाई राहुल गांधी का रिकॉर्ड,4 लाख वोटों से जीतीं

Nationalist Bharat Bureau

पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट

Bihar News : दरभंगा में भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत; विरोध में हाईवे पर बवाल, मुआवजा की मांग

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

भारत ‘पूरी मजबूती से’ 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है: प्रधानमंत्री

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का नीतीश और मोदी पर बड़ा हमला — बोले, “जंगलराज की परिभाषा अब जनता को समझ आ गई है

Leave a Comment