Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सदानंद सिंह का निधन काँग्रेस पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति:शशिरंजन यादव

पटना:बिहार के दिग्गज कांग्रेस नेता सदानंद सिंह नहीं रहे।बुधवार 8 सितंबर को उनका पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मूल रूप से भागलपुर जिले के रहने वाले 76 साल के सदानंद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।हालिया दिनों उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उनको इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सदानंद सिंह ने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।पटना महानगर काँग्रेस के अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने अपने शौक संदेश में सदानंद सिंह को बिहार कांग्रेस का भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री सदानंद सिंह जी का निधन कॉन्ग्रेस पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस पीड़ा से उभरने की शक्ति प्रदान करें।इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदानंद सिंह के निधन पर शोक जताया है। सीएम नीतीश के सदानंद सिंह से अच्छे निजी संबंध थे। अलग-अलग गठबंधनों के बावजूद जब भी नीतीश भागलपुर जाते थे तो उनका सदानंद सिंह के घर जाना तय रहता था। सीएम नीतीश ने ऐलान किया है कि सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के सर्वमान्य नेता,कांग्रेस के योद्धा,मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह जी का आज स्वर्गवास हो गया।एक राजनीतिक युग का अवसान हुआ।आपका हँसता हुआ चेहरा हमेशा याद आएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति दे।

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक की तैयारी तेज

हज 2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन जुलाई के दूसरे सप्ताह में भरे जाने की योजना,अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है:मोहम्मद राशिद हुसैन

Nationalist Bharat Bureau

जदयू नेत्री सुहेली मेहता का जदयू से त्यागपत्र, कहा:अब कुंठित लोगों की जमात है जदयू

Nationalist Bharat Bureau

अपने लहू से देश को सींचने वाले परिवार को देशद्रोही कहना असली देशद्रोह-डा0 अखिलेश सिंह

आरजीआईए को मिला फर्जी बम धमकी वाला संदेश

राज्यसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी की अहम बैठक, विधायकों को दिया जाएगा मार्गदर्शन

Rajeev Ranjan Resign From BJP : बिहार में भाजपा को झटका, राजीव रंजन ने पार्टी-पद से दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

किसानों के बन्द में पूरे बिहार ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand Election : एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा, नीतीश और चिराग को भी मिली सीट

पटना विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन प्रक्रिया में दोहरा रवैय्या अपनाने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment