Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में दिल्ली पहुंचेंगे किसान ,दिल्ली के बॉर्डर पर पुलिस तैनात

नई दिल्ली: Wrestlers Protest:पिछले कई दिनों से जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को राजनीतिक समर्थन मिलना शुरू हो गया है। महिला पर वालों पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जबकि महिला पहलवानों के इन आरोपों को भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह ने निराधार बताते हुए झूठा और राजनीति से प्रेरित बना बताया है।

 

इन सबके बीच हरियाणा की खाप पंचायतों ने अब धरना दे रहे पहलवानों का समर्थन करने की घोषणा कर दी है। साथ ही साथ किसानों का भी समर्थन पहलवानों को मिल रहा है जंतर मंतर पर पंजाब के किसान संगठन और नागरिक संगठन के बैनर लग गए हैं। खबरों के मुताबिक रविवार को बड़ी संख्या में कई राज्यों की खाप पंचायतों ने दिल्ली का रुख किया है। इन सबके बीच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और एक्टिव मोड में आ गई है। दिल्ली से लगे बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है।

 

Wrestlers Protest: राकेश टिकैत ने किया था पहलवानों का समर्थन

बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने जंतर मंतर पहुंचकर महिला पहलवानों के समर्थन में किसानों को भी आगे आने की अपील की थी खबरों के मुताबिक रविवार को पंजाब हरियाणा और पश्चिमी यूपी की खाप पंचायत के लोगों के भारी संख्या मैं जंतर-मंतर पहुंचने की संभावना है । खबरों के मुताबिक जंतर-मंतर पहुंचने वाली खाप पंचायत दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को इंसाफ दिलाने के लिए आगे की रणनीति तय करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया था कि जंतर मंतर में खिलाड़ियों के धरना प्रदर्शन में रविवार को यूपी हरियाणा राजस्थान और पंजाब की चौधरी पहुंचेंगे वह भी मुजफ्फरनगर से खाप चौधरियों के साथ दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

 

Wrestlers Protest: कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट कड़ी कार्रवाई का निर्देश

इस बीच खबर है कि किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था को लेकर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। खबरों के मुताबिक कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले को कस्टडी में भी लेने का आदेश दिया गया है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस को ऐसे कई इनपुट्स मिले हैं कि यूपी हरियाणा और पंजाब से काफी संख्या में लोग जंतर-मंतर आ सकते हैं इसको लेकर दिल्ली पुलिस को एक्टिव मोड में रहने के लिए कहा गया है।

भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही – बर्बादी के खि़लाफ़ महागठबंधन का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना – प्रदर्शन 15 जून को

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी में आंधी तूफान ने मचाई तबाही

कांग्रेस ने बिहार में 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बढ़ा विवाद

Nationalist Bharat Bureau

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

क्या तेजस्वी की पार्टी में मचने वाली है भगदड़ ! दिलीप जायसवाल के बयान से मिले संकेत

कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार आज भरेंगे नॉमिनेशन, राज्यसभा चुनाव नामांकन का अंतिम दिन,10 जून को होगा मतदान

प्रशांत किशोर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

राहुल गांधी की नागरिकता मामला में दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

BJP-Congress: भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘छोटा पोपट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment