Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णियाँ के नियाज अहमद एवं सुदीप राय बनें आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक, पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों सूची की जारी।

पटना : आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृत अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा,दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय तथा इमरान हुसैन सहित राज्यसभा सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, दिल्ली से विधायक संजीव झा, पूर्व विधायक सह बिहार प्रदेश प्रभारी अजेश यादव, सह प्रभारी अभिनव राय,बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव केशव किशोर प्रसाद, संगठन मंत्री गणेश दत्त पाठक सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कुल 40 नेताओं को शामिल किया गया है।

स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्णियाँ जिले के दो नेताओं का नाम भी दर्ज है जिन्हें स्टार प्रचारकों की भूमिका मिली है लिस्ट में पहला नाम आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश प्रभारी नियाज अहमद का है तथा दुसरा नाम आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुदीप राय का है जिन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है।

 

संस्कृति एवं परम्परा को प्रदर्शित बिहार सरस मेला का आगाज़

Nationalist Bharat Bureau

सुशील मोदी ने भी मानी एनडीए में अंतर्कलह की बात, आरोप-प्रत्यारोप बंद करके समस्या के समाधान की नसीहत

वाराणसी पुलिस और वकील के बीच टकराव: घायल वकील निकले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के भाई के दामाद, लेकिन सन्नाटा क्यों?

Nationalist Bharat Bureau

TRAI का बड़ा फैसला: कॉलिंग और डेटा के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

FRAS की वापसी और समान काम समान वेतन के लिए संविदा एएनएम का प्रदर्शन,जिलाधिकारी को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 17 नए इंडस्ट्री पार्क, रोजगार की बंपर सौगात

Nationalist Bharat Bureau

50 रुपये बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

Leave a Comment