Nationalist Bharat
राजनीति

लालगंज विधानसभा: शिवानी शुक्ला की राह हुई आसान, महागठबंधन में खत्म हुआ सियासी पेच

पटना:वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट पर महागठबंधन के भीतर चल रहा सियासी घमासान अब थम गया है। इस सीट पर पहले महागठबंधन के दो घटक दलों, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के बीच टकराव की स्थिति थी, लेकिन अब गठबंधन ने ‘गठबंधन धर्म’ का पालन करते हुए एकता का परिचय दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य कुमार राजा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, जिससे राजद की उम्मीदवार शिवानी शुक्ला की राह आसान होती दिख रही है।

 

लालगंज विधानसभा सीट पर राजद ने मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जबकि कांग्रेस ने भी इस सीट पर दावेदारी पेश करते हुए आदित्य कुमार राजा को मैदान में उतारा था। इस स्थिति से महागठबंधन के भीतर ‘फ्रेंडली फाइट’ की संभावना बन रही थी, जो गठबंधन की एकता के लिए चुनौती बन सकती थी। हालांकि, आदित्य राजा के नामांकन वापस लेने के बाद अब इस सीट पर महागठबंधन की ओर से केवल शिवानी शुक्ला ही मैदान में हैं।

 

नामांकन वापस लेने के बाद आदित्य राजा ने कहा, “यह निर्णय मैंने किसी दबाव या व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण नहीं लिया। महागठबंधन में एकता और सहयोग बनाए रखना लोकतंत्र की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैंने यह कदम उठाया।” उनकी इस पहल ने गठबंधन के भीतर सहयोग की भावना को मजबूत किया है।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी वर्षा सिंह ने पुष्टि की कि आदित्य कुमार राजा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि महुआ विधानसभा में भी दो अन्य प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।

 

शिवानी शुक्ला के लिए यह स्थिति अब काफी अनुकूल मानी जा रही है। फ्रेंडली फाइट की संभावना खत्म होने से महागठबंधन का वोट बैंक बंटने का खतरा टल गया है, जिसका सीधा फायदा राजद प्रत्याशी को मिल सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि लालगंज में शिवानी शुक्ला कितनी मजबूती से अपनी जीत का परचम लहरा पाती हैं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, ‘सात निश्चय पार्ट-3’ को मिली मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने सोशल मीडिया पर की फरीयाद, ‘कल लखनऊ आ रही हूं, दो दिन इंतजार करूंगी, मिल लो ना!

Nationalist Bharat Bureau

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

NDA से अपमान का बदला लेंगे पशुपति पारस

Nationalist Bharat Bureau

क्या राहुल गांधी को यूके ट्रिप के लिए “मंजूरी” की जरूरत थी? -सरकार VS कांग्रेस

नड्डा के दम्भ ने नीतीश को अलर्ट किया और फिर वे पलट गए

प्लूरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह ने बाढ़ प्रभावित कुर्जी के ग्रामीणों से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

भारत-रूस साझेदारी किसी देश के विरुद्ध नहीं : व्लादिमीर पुतिन

Leave a Comment