Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

NEW DELHI:वरिष्ठ भाजपा नेता और भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर है।अपोलो अस्पताल ने एक बयान में कहा, “पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को चिकित्सा प्रबंधन और जांच के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनका इलाज डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हो रहा है, और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।”

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त और जुलाई में भी आडवाणी को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जुलाई में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में उनका इलाज डॉ. अमलेश सेठ की निगरानी में हुआ था।

भारत रत्न से सम्मानित
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। इस साल उन्होंने अपना 98वां जन्मदिन मनाया। आडवाणी 2002 से 2004 तक भारत के उप-प्रधानमंत्री और 1999 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे।मार्च 2024 में, उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर जाकर यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

स्लुइस गेट निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए जाप नेता महेंद्र यादव ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार ने शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए किए 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्चः पुरी

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन: बिहार में खेल क्रांति की नई शुरुआत

हाय रे, ये चिपचिप ! सर्दी, गर्मी, बरसात

Nationalist Bharat Bureau

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

Mumbai: मुख्यमंत्री को लेकर अभी भी असमंजस,क्या शिंदे के बेटे बनेंगे उपमुख्यमंत्री!

Nationalist Bharat Bureau

मोमोज खाने से हुई 50 साल के व्यक्ति की मौत, AIIMS ने जारी की ये चेतावनी

Leave a Comment