Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Japan earthquake 6.7 magnitude with tsunami warning issued by Japanese Meteorological Agency.

जापान में शुक्रवार सुबह एक बार फिर धरती हिली और 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भारतीय समयानुसार सुबह 8:14 बजे आए इन तेज झटकों के बाद देश के उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्रों में दहशत फैल गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप की गहराई 10.7 किलोमीटर रही, जिसके कारण तटीय इलाकों और दूर बसे शहरों में भी कंपन महसूस किया गया।

भूकंप के तुरंत बाद जापानी मौसम एजेंसी ने सुनामी अलर्ट जारी कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है और तटीय क्षेत्रों में दोपहर तक सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

एक हफ्ते में यह चौथी बार है जब जापान में तेज भूकंप आया है। इससे पहले सोमवार को 7.6 तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचाई थी, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मंगलवार और बुधवार को भी अलग-अलग क्षेत्रों में 6.5 से 6.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। अब शुक्रवार का यह भूकंप जापान के लिए लगातार तीसरे दिन बढ़ा हुआ खतरा लेकर आया है।

बिजली संकट जल्दी ही खत्म हो जाएगा।एनटीपीसी को कोयला आपूर्ति का टेंडर राष्ट्र स्वामी गौतम अडानी जी को मिल गया है:काँग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

Potato Price: संसद में उठा आलू की कीमतों का मुद्दा

पीएम आवास योजना में बिहार के 8 लाख लाभुकों की किस्तें रुकीं, राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

बिहार कैबिनेट बैठक: 22 अहम फैसलों पर मुहर, मोकामा को मिला विशेष तोहफा

भारत-रूस साझेदारी किसी देश के विरुद्ध नहीं : व्लादिमीर पुतिन

मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का इस्तीफ़ा तय

Agnipath:प्रदर्शन के दौरान फँसे रेल यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फ़ैसला,700 से ज़्यादा ट्रेनें रद

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन में फूट? कांग्रेस ने तेजस्वी पर फोड़ा हार का ठीकरा

Nationalist Bharat Bureau

डॉलर की मजबूत मांग से रुपये में सीमित उतार-चढ़ाव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार महागठबंधन में सीटों का बटवारा तय,पटना में होगा ऐलान

Leave a Comment