Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

वैदिक मंत्रों के बीच संजय सिंह ने PHED विभाग का पदभार संभाला, भ्रष्टाचार पर सख्ती का एलान

PHED मंत्री संजय सिंह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पदभार ग्रहण करते हुए

पटना: बिहार की सियासत में मंगलवार का दिन खास रहा, जब लोजपा (रा) के विधायक संजय सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच PHED विभाग का पदभार ग्रहण किया। पदभार समारोह का माहौल धार्मिक और पारंपरिक रहा, जिसे प्रशासनिक दायित्व के साथ एक नई शुरुआत का संदेश माना गया।

संजय सिंह ने कार्यभार संभालते ही साफ़ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता विकास, ईमानदारी और जिम्मेदार प्रशासन रहेगा। उन्होंने कहा कि विभाग में पारदर्शिता और स्वच्छ व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता का विश्वास जीतना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, और विभाग की कार्यशैली को तेज, केंद्रित और परिणाम आधारित बनाया जाएगा।

PHED मंत्री के रूप में संजय सिंह की सबसे अहम प्राथमिकता है – हर घर नल का जल, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विभाग उन इलाकों पर खास फोकस करेगा, जहां अब भी स्वच्छ पेयजल की पहुंच अधूरी है। कार्यों की नियमित निगरानी होगी तथा तेजी से परिणाम दिखाने की दिशा में विभाग काम करेग पदभार ग्रहण के साथ ही पटना की राजनीतिक फिजाओं में संदेश साफ़ हो गया है – नई कुर्सी, नई उम्मीद और जनता के लिए तेज़ बदलाव की शुरुआत।

 

25 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, बदले समीकरणों पर सबकी नजर

Nationalist Bharat Bureau

डीजीसीए नियमों से प्रभावित इंडिगो परिचालन, नवंबर में 1232 उड़ानें रद्द

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कैबिनेट बैठक: 22 अहम फैसलों पर मुहर, मोकामा को मिला विशेष तोहफा

One Day Police Officer: ‘नायक’ फिल्म की तर्ज पर जौनपुर में दसवीं की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष, ऑन द स्पॉट सुलझाया 10 साल पुराना विवाद

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए शिवहर कांग्रेस ने झोंकी ताक़त,15 जगहों पर बनाया गया पॉइंट

Nationalist Bharat Bureau

अणुशक्ति नगर :स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की हार, सना मलिक की जीत

Nationalist Bharat Bureau

अब मैथिली में भी पढ़ सकेंगे भारत का संविधान,राष्ट्रपति ने किया विमोचन

Nationalist Bharat Bureau

आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा — राजनीतिक हलचल और कानूनी लड़ाई जारी

Nationalist Bharat Bureau

संजीव हंस की बेउर जेल और गुलाब यादव की तिहाड़ में कटी रात

Leave a Comment