Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

PM पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर नीतीश ने कहा,इसमें क्या बुराई है

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोहराया है कि वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। इस पद के लिए कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित करने पर उन्होंने कहा कि इसमें क्या बुराई है। लेकिन, यह सब विपक्षी दलों की बैठक में तय हो। इसी के लिए तो हम विपक्षी दलों की बैठक के प्रयास में है। वे शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने 2024 में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव किया है। मुख्यमंत्री से इसी पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी।  कुमार ने कहा-हम पहले ही कह चुके हैं कि पीएम पद की आकांक्षा नहीं है। हम इस पद के दावेदार नहीं हैं। कोई बने, अच्छी बात है।  हमारी एक ही इच्छा है कि विपक्ष की अधिक से अधिक पार्टियां विमर्श करें। एक साथ आएं। आपसी सहमति के आधार पर देश के विकास की रूपरेखा तय करें। यह हो जाए तो बहुमत मिलेगा। शासन ठीक से चलेगा। देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश में वे लगे हुए हैं।
दो आदमी की बात मानते हैं नड्डा
मुख्यमंत्री को बताया गया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार की यात्रा पर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा शुरू हो रही है। इसलिए और लोग आ रहे हैं। उनका पटना से लगाव रहा है। उनसे अच्छा संबंध है। लेकिन, अब तो वे दो लोगों (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह) की बात मानते हैं। हम उनपर कुछ नहीं बोलेंगे।
सुशील मोदी के प्रति नरमी
नीतीश ने पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के प्रति पर्याप्त नरमी दिखाई। राज्य सरकार ने हेलीकाप्टर और हवाई जहाज खरीदने का निर्णय लिया है। मोदी इसकी आलोचना कर रहे हैं। बता रहे हैं कि जिस मुख्यमंत्री ने हवाई जहाज की खरीद की, उनका कार्यकाल पूरा नहीं हो पाया। नीतीश ने हंसकर कहा-हम तो चाहते थे कि मोदीजी कार्यकाल पूरा करें। पार्टी वालों ने उन्हें बीच में हटा दिया। भाजपा के लोग साथ में थे, नया हेलीकाप्टर खरीदने की पैरवी करते थे। अब विरोध कर रहे हैं। किराये की बजाय अपने जहाज और हेलीकाप्टर पर कम खर्च होता है। नीतीश ने मीडिया से आग्रह किया कि मोदी और भाजपा के दूसरे नेता पहले क्या बोल रहे थे, उसे फिर से दिखाएं। ट््िवटर पर डालें। मोदीजी आज कल मेरे खिलाफ बहुत अनाप शनाप बोल रहे हैं। हम प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। यह सब करने से उन्हें कोई पद मिल जाए तो मुझे खुशी होगी।

वरिष्ठ नेताओं के साथ पूर्व सांसद लवली आनंद ने थामा जदयू का दामन, शिवहर से लड़ सकती है लोकसभा चुनाव

डीजीपी को बचा कर नीतीश कुमार किसकी मदद कर रहे हैं:मोदी

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन

Nationalist Bharat Bureau

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

Winter session of Bihar Legislature: शीतकालीन सत्र को लेकर स्पीकर ने की तैयारियों की समीक्षा

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश बंद कमरे में करेंगे प्रत्याशियों से मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा: मिशन 2025 की रणनीति पर मंथन, भाजपा में नई ऊर्जा भरने की तैयारी

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

PM मोदी ने 8 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में हासिल किए ये बड़े मुकाम

उत्तर बिहार को एक और मेमो ट्रेन का तोहफा,पटना का सफर होगा आसान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment