Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर,इंचार्ज बिहार मोहमद शमीम खान का तूफानी बिहार दौरा 23 अप्रैल से, जिलाध्यक्षों संग करेंगे मैराथन बैठक

पटना:कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इन दिनों बिहार को लेकर अपनी सरगर्मियां तेज करता हुआ दिखाई दे रहा है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता चाहे वह राहुल गांधी हों या मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार बिहार का दौरा करके पार्टी को चुस्त दुरुस्त करने में व्यस्त हैं। वहीं ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग भी बिहार में अल्पसंख्यक विभाग को मजबूती देने और संगठन को मजबूत करने में जोर शोर से लगा है।

 

इसी सिलसिले में मिशन बिहार 2025 के तहत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने एवं जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूती देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर,इंचार्ज बिहार मोहमद शमीम खान 23 अप्रैल से बिहार के 7 दिवसीय तूफानी दौरे पहुंच रहे हैं।इस दौरान शमीम खान राज्य के सभी जिलाध्यक्षो के साथ कार्यकारिणी बैठक करके रणनीति बनाकर पार्टी और विशेष रूप से अल्पसंख्यक विभाग को मजबूती प्रदान करेंगे। साथी साथ आगामी विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मतदाताओं को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश करेंगे।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर,इंचार्ज बिहार मोहमद शमीम खान 23 अप्रैल को  सीधे बक्सर पहुंचेंगे जहां वह पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष के साथ बैठक करके रणनीति बनाएंगे।ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर,इंचार्ज बिहार मोहमद शमीम खान शेड्यूल के अनुसार 23 अप्रैल 2025 मंगलवार को बक्सर और आरा में,24 अप्रैल बुधवार को हाजीपुर,मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर,25 अप्रैल गुरुवार को दरभंगा,सीतामढ़ी एवं मधुबनी,26 अप्रैल शुक्रवार को सुपौल,सहरसा और मधेपुरा,27 अप्रैल शनिवार को पूर्णिया,कटिहार,28 अप्रैल रविवार को खगड़िया,बेगुसराय, और 29 अप्रैल सोमवार को सारण,सीवान एवं गोपालगंज में वहां के जिलाध्यक्षों के साथ विचार विमर्श करेंगे।

हमें प्रतिशोध की कार्रवाई और गिरफ्तारी के लिए तैयार रहना होगा:खड़गे

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा उपचुनाव 2025: चुनाव आयोग ने बढ़ाई रफ्तार — नवंबर में हो सकता है मतदान

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक जमानत मिली

मेस्सी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी

Nationalist Bharat Bureau

एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों को मिला डॉ. के.के. शरण स्मृति सम्मान

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand में जीत, बिहार में हार के बाद महाकाल के दरबार चले लालू-तेजस्वी

Nationalist Bharat Bureau

सिधु मुसेवाला की हत्या के बाद हो सकता था पंजाब में गैंगवॉर, पुलिस ने किया खुलासा

UP में बांग्लादेशी–रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई

नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आदेश तत्काल लागू

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment