Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

मुर्मु ने रामाराव के सम्मान में जारी किया सिक्का

नयी दिल्ली/ हैदराबाद  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में स्वर्गीय एन.टी. रामाराव के शताब्दी वर्ष पर स्मारक सिक्का जारी किया।

इस अवसर पर श्रीमती मुर्मु ने कहा कि श्री रामाराव ने तेलुगु फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा और संस्कृति को समृद्ध किया है। उन्होंने अपने अभिनय से रामायण और महाभारत के प्रमुख पात्रों को सजीव बना दिया। उनके द्वारा निभाई गई भगवान राम और भगवान कृष्ण की भूमिकाएं इतनी जीवंत हो गईं कि लोग उनकी (एनटीआर) की पूजा करने लगे। उन्होंने कहा कि एनटीआर ने अपने अभिनय के माध्यम से आम लोगों की पीड़ा को भी अभिव्यक्त किया। उन्होंने अपनी फिल्म ‘मनुशुलंता ओक्कटे’ अर्थात सभी मनुष्य समान हैं के माध्यम से सामाजिक न्याय और समानता का संदेश फैलाया।
राष्ट्रपति ने कहा कि एक लोक सेवक और एक जन नेता के रूप में एनटीआर की लोकप्रियता व्यापक थी। उन्होंने अपने असाधारण व्यक्तित्व और कड़ी मेहनत से भारतीय राजनीति में एक विशेष मुकाम हासिल किया। उन्होंने कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किये, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। श्रीमती मुर्मु ने एनटीआर पर स्मारक सिक्का लाने के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका अद्वितीय व्यक्तित्व हमेशा लोगों विशेषकर तेलुगु भाषी लोगों के हृदय में अंकित रहेगा। इस मौके पर श्री रामाराव के परिवार के सदस्य व आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू, भुवनेश्वरैया ननदमुरी बालाकृष्ण, विधायक वसुंदरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री दग्गुबती पुरानदेश्वरी, दग्गुबती वेंकटेश्वर राव मौजूद रहे।

पंजाब में फिर बहाल होगी 424 लोगों की VIP सुरक्षा, कोर्ट ने लगाई ‘आप’ सरकार को फटकार

📰 मसौढ़ी विधानसभा चुनाव 2025: RJD और JD(U) के बीच कड़ी टक्कर, बूथ स्तर की तैयारियाँ जोरों पर

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

गया में जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी पर पथराव, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घायल

Nationalist Bharat Bureau

घर-घर कांग्रेस की विचारधारा पहुँचाना हमारा लक्ष्य : राजेश राम

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या

Nationalist Bharat Bureau

घर लौटने वाले मजदूरों की ‘रेल यात्रा’ का खर्च उठाएगी कांग्रेस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी राफेल जेट में उड़ान, बना इतिहास — अंबाला एयरबेस पर दिखा जज़्बा और गर्व

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का कहर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment