Nationalist Bharat
खेल समाचारनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Bihar Assembly Elections 2025:आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल रविवार सुबह दिल्ली रवाना हुए, जिससे बिहार की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि बीजेपी की आगामी बैठक में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, बीजेपी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह यह चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी।

दूसरी ओर, आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगण ने बताया कि लालू प्रसाद दिल्ली अपने इलाज के लिए गए हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनका कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक का भी कार्यक्रम है।

दिल्ली में 22 और 23 दिसंबर को बीजेपी की केंद्रीय समिति की बैठक होनी है। इसमें शामिल होने के लिए दिलीप जायसवाल रविवार को पटना से रवाना हुए। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण बैठक बताया, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विजय के लिए रणनीति पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर पूछे गए सवाल पर जायसवाल ने कहा कि यह फैसला बीजेपी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।

उधर, लालू प्रसाद ने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। लेकिन आरजेडी के सूत्रों का कहना है कि वह कांग्रेस नेताओं के साथ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए संभावित गठबंधन और रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को लेकर चल रही अटकलों पर भी बातचीत संभव है।

दिल्ली में इन राजनीतिक बैठकों के साथ बिहार में चर्चाओं का दौर जारी है, और अगले चुनाव को लेकर सभी दलों की सक्रियता बढ़ गई है।

मुंबई महाराष्ट्र की है, किसी के बाप की नहीं”: देवेंद्र फडणवीस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बड़ी राजनीतिक परिघटना

पुरुष जरूर पढ़ें: पिता बनने में हो रही परेशानी, उसके पीछे यह वजह तो नहीं…

Nationalist Bharat Bureau

NHAI ने टोल प्लाजा बंद को लेकर हाईकोर्ट जाने पर किसानो दिया अपना बयान

cradmin

सांसदों के निलंबन पर मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

मार्च तक स्कूलों में दूर की जाएगी संसाधनों की कमी:डा. एस. सिद्धार्थ

पिता ने ठेले पर अंडे बेचकर बेटे को बनाया जज

बिहार की सीमा के अंतिम स्कूल में पहुंचे ACS एस. सिद्धार्थ, बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाया भोजन

राज्य के उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की बैठक

जनता की गाढ़ी कमाई का 226 करोड़ रूपया खर्च करके नीतीश कुमार अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं: एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment