Nationalist Bharat
EntertainmentJOBखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

NEW DELHI:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही एक मौजूदा केंद्रीय विद्यालय के विस्तार को भी स्वीकृति दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी मीडिया से साझा की।

82,000 छात्रों को मिलेगा लाभ

सरकार के अनुसार, इन नए विद्यालयों के खुलने से देशभर में 82,000 से अधिक छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आधिकारिक बयान में बताया गया कि 2025-26 तक इन 85 नए विद्यालयों और एक मौजूदा विद्यालय के विस्तार के लिए कुल 5,872.08 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।फिलहाल देश में 1,256 केंद्रीय विद्यालय हैं, जिनमें मॉस्को, काठमांडू और तेहरान स्थित तीन विदेशी विद्यालय भी शामिल हैं। इन विद्यालयों में 13.56 लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

 

दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को मिली मंजूरी

कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के तहत 26.463 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को भी हरी झंडी दी। यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा के बीच कनेक्टिविटी को और बेहतर करेगा। इस खंड पर 21 स्टेशन होंगे, और सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।

प्रोजेक्ट का चार साल में पूरा होना लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद इसे चार वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत शहीद स्थल (नया बस अड्डा) से रिठाला (रेड लाइन) कॉरिडोर का विस्तार किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य नरेला, बवाना और रोहिणी जैसे उत्तर-पश्चिम दिल्ली के इलाकों में मेट्रो कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।

6,230 करोड़ रुपये की लागत

इस परियोजना की कुल लागत 6,230 करोड़ रुपये आंकी गई है। इससे दिल्ली और हरियाणा के बीच यातायात सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों को सफर में सहूलियत मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जारी किया पोस्टर,तेजस्वी यादव को बताया जंगलराज रिटर्न का नायक

Nationalist Bharat Bureau

किसान विरोधी कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार :आप

Nationalist Bharat Bureau

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब बैंक की गलती से ज्यादा आई पेंशन पर नहीं होगी रिकवरी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Bihar Bypoll 2024: प्रशांत किशोर की पार्टी उपचुनाव में भिड़ने को तैयार, महारथियों का करेगी ऐलान

मशरूम से होने वाले फायदों के बारे में आप भी जानें

Nationalist Bharat Bureau

इश्क छुपता नहीं छुपाने से… आखिरकार ऋषभ से मिलने पहुंची उर्वशी! तस्वीर हुई वायरल

cradmin

CM बनते ही एकनाथ शिंदे ने दिया भाजपा को लेकर बड़ा बयान!

इंडियन बैंक ने स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर (SO) की भर्ती ,60 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Vidhansabha:नीतीश सरकार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा,कार्यवाही स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment